संभल में मैरिज हॉल पर चला बुलडोजर:मस्जिद को भी गिराया जाएगा; इलाका छावनी में तब्दील, 100 पुलिसकर्मी तैनात
संभल में अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन का एक्शन जारी है। गुरुवार को मस्जिद और मैरिज हॉल पर बुलडोजर चलना शुरू हो गया है। प्रशासन की टीम पहले मैरिज हॉल को गिरा रही हैं। फिर इसके बाद मस्जिद को गिराया जाएगा। दोनों सटे हुए बने हैं। प्रशासन का दावा है कि मामला राया बुजुर्ग गांव का है। यह संभल मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर है। मस्जिद और मैरिज हॉल तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाए गए हैं। मामले को देखते हुए पूरे गांव को छावनी में बदल दिया गया है। पीएसी जवानों के साथ कई थानों का पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस प्रशासन ने गांव में घोषणा की थी कि ग्रामीण अपने-अपने घरों में रहें और बाहर न निकलें। संभल SP केके बिश्नोई ने कहा- यहां इन्हें 30 दिनों का समय दिया गया था। 30 दिन बाद भी जब इनके द्वारा इसे नहीं तोड़ा गया तो प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया कि इसे स्वयं तोड़ा जाएगा। यह एक अवैध निर्माण था। इन्हें पर्याप्त समय दिया गया था। यहां पुलिस की पूरी व्यवस्था है। यहां ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। यह काफी बड़ा क्षेत्र है। इस जगह का निर्माण कई बीघा जमीन पर किया गया था। गांव में विरोध की आशंका को देखते हुए कई थानों की पुलिस के अलावा ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही थी। इससे पहले 13 सितंबर को तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह और नायब तहसीलदार दीपक जुरैल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने सरकारी भूमि पर बनी मस्जिद-मदरसा और मकानों पर लाल निशान लगाए थे।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/uUqOHsP
Leave a Reply