महाराष्ट्र में 7 साल की बच्ची का रेप-मर्डर:आरोपी ने 2023 में एक और बच्ची से रेप-मर्डर किया था; दो महीने पहले जेल से भागा था
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में 33 साल के एक पावरलूम मजदूर ने पड़ोस में रहने वाली सात साल की एक बच्ची के साथ रेप किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। फिर बच्ची के शव को एक बोरे में बंद करके भाग गया। घटना 1 अक्टूबर की है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। आरोपी ने इसी पैटर्न पर साल 2023 में रेप-मर्डर की एक और घटना को अंजाम दिया था। तब उसने भिवंडी में ही छह साल की बच्ची के साथ हैवानियत की और फिर उसकी जान ले ली थी। उस मामले में वह जेल में था। दो महीने पहले अदालत से पेशी के दौरान भाग गया था। पुलिस ने उसे 1 अक्टूबर को घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर फिर से गिरफ्तार कर लिया। वह घटना को अंजाम देने के बाद बिहार के मधुबनी स्थित अपने घर भागने की कोशिश कर रहा था। अदालत ने उसे आठ दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/xUiTVkY
Leave a Reply