जलपाईगुड़ी में भाजपा सांसद पर हमला, सिर में चोटें आईं:विधायक भी घायल; दोनों बाढ़ पीड़ियों को राहत सामग्री बांटने गए थे
पश्चिम बंगाल के मालदाहा उत्तर सीट से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर सोमवार दोपहर राज्य के बाढ़ग्रस्त जलपाईगुड़ी क्षेत्र में हमला हुआ। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मुर्मू के सिर पर गहरी चोटें आई हैं। जो फोटो-वीडियो सामने आए हैं,उनमें सिर से खून बहता दिख रहा है। इसके अलावा, स्थानीय विधायक शंकर घोष पर भी हमला किया गया। हमला उस वक्त किया गया जब वे बाढ़ पीड़ियों को राहत सामग्री बांट रहे थे।हमला किसने और क्यों किया अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खबर अपडेट की जा रही है…
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/b71KDhG
Leave a Reply