PM बोले- दंगों में RSS ने सिखों की मदद की:1984 कत्लेआम में कई सिख परिवारों को संघ कार्यकर्ताओं ने अपने घर में शरण दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 1984 के सिख कत्लेआम पर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उस समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने सिखों की मदद की थी। कई सिख परिवारों ने RSS कार्यकर्ताओं के घरों में शरण ली थी। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पंजाब में बाढ़ के समय भी RSS कार्यकर्ता सबसे पहले पीड़ितों के पास पहुंचे थे। वहां संघ के कार्यकर्ताओं ने बिना स्वार्थ सेवा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संघ के गठन के 100 वर्ष पूरे होने पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/jpDZQrV