हरियाणा में सीनियर IPS अफसर ने सुसाइड किया:चंडीगढ़ आवास में खुद को गोली मारी; सुनारिया जेल में तैनात थे, यहीं राम रहीम बंद

हरियाणा के सीनियर IPS ऑफिसर वाई पूरन कुमार ने सुसाइड कर लिया। उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने सरकारी आवास (कोठी नंबर 116) पर खुद को गोली मार ली। चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई है। अभी यह सामने नहीं आया है कि उन्होंने सुसाइड क्यों किया है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। वाई पूरन कुमार ADGP रैंक के अधिकारी थे। 29 सितंबर को ही उनकी ट्रांसफर रोहतक की सुनारिया जेल में हुई थी। इसी जेल सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम साध्वियों से यौन शोषण मामले में सजा काट रहा है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं..

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/7hrFbwv