बरेली में जुमे की नमाज से पहले हाई अलर्ट:पुलिस-पीएसी, RAF के 10 हजार जवान तैनात, ड्रोन से चप्पे-चप्पे की निगरानी
जुमे की नमाज से पहले बरेली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पिछले जुमे पर हुए बवाल के बाद सरकार और पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस-पीएसी और आरएएफ के 10,000 जवान तैनात किए गए हैं। चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है। शहर को चार सुपर जोन और चार स्पेशल जोन में बांटा गया है। इससे पहले गुरुवार को बवाल के 6 दिन बाद दोबारा इंटरनेट बंद कर दिया गया था। अब 48 घंटे बाद इंटरनेट सेवाएं शुरू की जाएंगी। 2 अक्टूबर की दोपहर 3 बजे से बंद हुआ नेट अब 4 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे शुरू होगा। 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद 60 घंटे तक इंटरनेट बंद रखा गया था। पिछले जुमे पर क्या हुआ था, जान लीजिए बरेली बवाल में बड़ी साजिश निकलकर सामने आई थी। साजिश के मुख्य किरदार इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा हैं। पुलिस की जांच के अनुसार, 26 सितंबर को जुमे की नमाज से पहले एक ऐलान हुआ था। इसमें बरेली की सभी मस्जिदों में नमाज 1 बजे अदा करने के लिए कहा गया। अमूमन मस्जिदों में 12 से 2.20 बजे के बीच नमाज होती थी। उस दिन अलग-अलग मस्जिदों में जो 10 हजार लोग इकट्ठा हुए। उन्हें नौमहला मस्जिद पहुंचने के लिए कहा गया था। कहा गया कि सरकार ‘आई लव मोहम्मद’ लिखने पर भी मुकदमे लिख रही। मस्जिद में मौलाना तौकीर रजा खुद मौजूद रहने वाले थे। आखिरकार लोग वहां पहुंच गए। पुलिस ने तेजी से बैरिकेडिंग की। लेकिन, नारेबाजी करते हुए लोग नौमहला मस्जिद जाने पर अड़ गए। पुलिस लोगों से घर जाने की अपील कर रही थी। भीड़ ने शोर-शराबा, नारेबाजी और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। अब तक कुल 10 FIR दर्ज की गईं। 2500 उपद्रवियों में 200 नामजद किए गए। अब तक उपद्रव करने वाले 81 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। बरेली में जुमे से जुड़े अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/mPyzGJ0
Leave a Reply