पंजाब पर फिर बाढ़ का साया:भाखड़ा-थीन डैम से 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा; 13 जिलों में आज हैवी रेन का अलर्ट
पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद उत्तर भारत में हैवी रेन का अलर्ट जारी है। पहाड़ों पर सामान्य से अधिक बारिश के कारण पंजाब में एक बार फिर बाढ़ का खतरा बना हुआ है। डैमों पर पानी का दबाव कम करने के मकसद से कंट्रोल पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं, राज्य में भी 13 जिलों में ओरेंज और अन्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी है। बारिश के साथ-साथ राज्य में 40 किमी की रफ्तार से हवाएं भी बह रही हैं। भाखड़ा बांध प्रबंधन पोंग बांध लगातार बांधों से पानी छोड़ रहा है। पोंग डैम से बीते दिन तकरीबन 39368 क्यूसेक, भाखड़ा बांध से 40964 क्यूसेक और रणजीत सागर डैम (थीन डैम) से तकरीबन 33734 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिनसे रावी, ब्यास और सतलुज में जलस्तर बढ़ा है। प्रशासन रख रहा नजर, हालात सामान्य रावी, ब्यास और सतलुज से सटे 13 जिलों में भी प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। तेज बारिश और डैमों से पानी छोड़ने की सूरत में यहां बाढ़ की संभावना है। इन जिलों में गुरदासपुर, अमृतसर, फिरोजपुर, फाजिल्का, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, तरनतारन, मोगा, लुधियाना, रोपड़, पटियाला और संगरूर शामिल हैं। अमृतसर डीसी साक्षी साहनी ने 10 अक्टूबर तक नदियों को पार ना करने, किनारों पर ना जाने और पशुओं को नदियों से दूर रखने की हिदायत जारी कर रखी है। जालंधर के डीसी हिमांशु अग्रवाल ने छुटि्टयां रद्द कर सभी को सतर्क रहने की सलाह दी है। अभी तक कहीं नदियों का जलस्तर बढ़ने से नुकसान की सूचनाएं नहीं हैं। सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अफवाहों से दूर रहने और सतर्क रहने की हिदायतें दी हैं। बांधों में पानी की क्या स्थिति..
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/J4yjbP5
Leave a Reply