पंजाब के लुधियाना में सबसे बड़ा रावण जलेगा:चंडीगढ़ में 101 फुट का पुतला फुंकेगा, जालंधर में रावण सेना की झांकियां निकाली जाएंगी
पंजाब और चंडीगढ़ में आज (2 अक्टूबर) को दशहरा मनाया जाएगा। रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए जाएंगे। पंजाब का सबसे बड़ा रावण इस बार लुधियाना में जलेगा। यहां के दरेसी इलाके में 121 फीट का रावण बनकर तैयार है। वहीं जालंधर और अमृतसर में 100 फीट के रावण जलेंगे। इसके अलावा अलग- अलग शहरों में 60-100 फीट से भी ऊंचे पुतले जलाए जाएंगे, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और चंडीगढ़- मोहाली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। बड़े शहरों में दशहरे की क्या है तैयारी 1. लुधियाना
दरेसी में 121 फीट ऊंचा रावण: लुधियाना में 12 से अधिक स्थानों पर बड़े स्तर पर रावण दहन होंगे, जिनमें प्रमुख हैं दरेसी और उपकार नगर। दरेसी में 121 फीट ऊंचा रावण बनाया गया है। बिट्टू- वड़िंग होंगे शामिल: इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और अन्य विधायक और अधिकारी शामिल होने की संभावना है। दहन के बाद 4-व्हीलर वाहनों की एंट्री बंद की जाएगी। 1. जालंधर
साईं दास स्कूल में 100 फीट का रावण: जालंधर में 20 स्थानों पर रावण दहन किया जाएगा। सबसे बड़ा आयोजन बल्टर्न पार्क और साईं दास पब्लिक स्कूल में होंगे। साईं दास स्कूल में 100 फीट ऊंचा पुतला बनाया गया है यहां शाम 6 बजे से रावण दहन कार्यक्रम शुरू होंगे। सभी जगहों पर राम-सीता-लक्ष्मण के साथ रावण और उसकी सेना की झाकियां निकाली जाएंगी। ट्रैफिक व्यवस्था कैसी रहेगी: ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने के लिए माई हीरा गेट रोड और पटेल चौक पर पुलिस बल तैनात रहेगा। शहर में रूट डायवर्ट नहीं होगा, लेकिन सभी चौकों पर पुलिस तैनात रहेगी और रुकावट डालने वाले वाहनों को रोक दिया जाएगा। शहर में बड़े नेता रावण दहन के लिए नहीं आ रहे हैं। 2. चंडीगढ़ और मोहाली
50 जगहों पर रावण दहन होगा: चंडीगढ़ और मोहाली में कुल 50 जगहों पर रावण दहन का आयोजन होगा। चंडीगढ़ के सेक्टर‑46 में 101 फीट ऊंचा रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले जलाए जाएंगे। यह चंडीगढ़ का सबसे बड़ा पुतला माना जा रहा है। दहन का समय सूर्यास्त के तुरंत बाद रखा गया है। गवर्नर होंगे चीफ गेस्ट: मुख्य अतिथि होंगे पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाबचंद कटारिया। सेक्टर‑17 में भी रावण दहन कार्यक्रम आयोजित होंगे। मोहाली के सेक्टर‑79 में भी 100 फुट ऊंचे पुतलों का दहन किया जाएगा। 3. अमृतसर
दुर्गियाणा मंदिर में सबसे बड़ा रावण: अमृतसर में सबसे बड़ा रावण दहन दुर्गियाणा मंदिर में दहन किया जाता है। मंदिर के आसपास ट्रैफिक बंद किया जाएगा। हाथी गेट से दुर्गियाणा मंदिर और किला गोबिंदगढ़ से मंदिर तक वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। दो दर्जन जगहों पर रावण दहन होंगे: दोपहर 3 बजे के बाद मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक बंद रहेगा। मंदिर परिसर में पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा रामलीला मैदान (भद्रकाली मैदान) जहां 60-70 फीट के पुतले जलेंगे, बाईपास माता मंदिर, और छेहर्टा मैदान। शहर में लगभग दो दर्जन जगहों पर रावण दहन होंगे, हालांकि भीड़ सीमित रहेगी। दशहरे पर विधानसभा स्पीकर शुभकामनाएं दी
पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने दशहरा पर जनता को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दशहरा अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है और यह सत्य को दर्शाता है कि अहंकार व बुराई पर विजय संभव है। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान राम पंजाब के लोगों को शक्ति दें, ताकि वे अपने जीवन की कठिनाइयों का दृढ़ता से सामना कर सकें और हमें राम के मार्ग पर चलना चाहिए।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/bUOXTMY
Leave a Reply