हिंदू लड़की के धर्म परिवर्तन केस में मंत्री की एंट्री:पलवल में भीड़ बोली मस्जिद तुड़वा दो, गौतम बोले– तबीयत से इलाज होगा, चिंता न करो
हरियाणा के पलवल में नाबालिग हिंदू लड़की को मस्जिद में ले जाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने के मामले में प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम की एंट्री हो गई है। रविवार को मंत्री गौतम पलवल के लघु सचिवालय में पहुंचे, जहां लोग प्रदर्शन कर रहे थे। मंत्री को देखकर लोगों ने कहा कि मस्जिद को तुड़वा दो। इस पर मंत्री ने कहा कि समय रहते सभी चीजें ठीक होंगी, आप तसल्ली रखिए। भरोसा रखो पुलिस भी आपकी है और जनप्रतिनिधि भी आपका है। अच्छा एक्शन होगा और तबीयत से इलाज होगा, चिंता ना करो। मंत्री गौरव गौतम की 4 अहम बातें… क्या है धर्म परिवर्तन की कोशिश का मामला, जिस पर मंत्री ने बयान दिया DSP बोले- मौलवी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी इस मामले में DSP नरेंद्र खटाना ने बताया कि इस संबंध में नाबालिग के पिता की शिकायत पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ———————————— हरियाणा के पलवल में लड़की को मस्जिद में बंधक बनाया:मौलवी ने छेड़छाड़ की, कलावा काट तिलक मिटाया; तनाव के बाद पुलिस तैनात हरियाणा के पलवल में मौलवी ने नाबालिग लड़की को मस्जिद में बंधक बना लिया। उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ छेड़छाड़ की। साथ ही उसके धर्म परिवर्तन की तैयारी करने लगा। उसने लड़की के हाथ से कलावा-राखी काट दी और माथे पर लगा तिलक भी मिटा दिया। (पूरी खबर)
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/uA4hOjZ
Leave a Reply