सोनम वागंचुक की पत्नी बोलीं- हिंसा के लिए CRPF जिम्मेदार:पाकिस्तान से जुड़े होने के आरोपों का किया खंडन, कहा- कानूनी कार्रवाई करेंगी
जेल में बंद सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने पति पर पाकिस्तान से जुड़े होने के आरोपों का खंडन किया है। न्यूज एजेंसी PTI से उन्होंने कहा कि वांगचुक ने हमेशा गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन किया है और 4 सितंबर की हिंसा के लिए CRPF जिम्मेदार हैं। अंगमो ने स्पष्ट किया कि उनके पति की पाकिस्तान की यात्राएं जलवायु परिवर्तन से जुड़ी थीं। कहा कि हम संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित सम्मेलन में गए थे। हिमालय के ग्लेशियर के पानी में भारत या पाकिस्तान नहीं देखते। गीतांजलि अंगमो हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव लर्निंग (एचआईएएल) की सह-संस्थापक हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने पति से संपर्क नहीं कर पाई हैं। गिरफ्तारी का आदेश अभी तक नहीं मिला है और वे कानूनी कार्रवाई करेंगी। लद्दाख डीजीपी ने कहा था- वांगचुक पाकिस्तान के संपर्क में थे शुक्रवार को लद्दाख डीजीपी ने कहा था कि सोनम वांगचुक पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव(PIO) के संपर्क में थे। इसे पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। दरअसल, लद्दाख में छठी अनुसूची की मांग और राज्य का दर्जा देने के लिए चल रहे आंदोलन के प्रमुख नेता सोनम वांगचुक को शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी लेह में 4 सितंबर को हुई हिंसक झड़पों के दो दिन बाद हुई। इसमें चार लोगों की मौत हुई और 90 घायल हो गए। वांगचुक को राजस्थान के जोधपुर जेल में रखा गया है। भाषण को गलत तरीके से पेश करने का आरोप अंगमो ने वांगचुक के भाषण को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वांगचुक ने सिर्फ इतना कहा था कि बदलाव एक व्यक्ति की मौत से शुरू हो सकता है और वे इसके लिए तैयार हैं। वे भारतीय सेना के लिए आश्रय बनाने और चीनी सामान का बहिष्कार करने की बात करते हैं। वित्तीय अनियमितताओं पर दी सफाई अंगमो ने कहा कि एचआईएएल को विदेशी फंडिंग कंसल्टिंग सेवाओं के लिए मिली है, न कि दान में। संस्था 400 छात्रों से कोई फीस नहीं लेती और आइस स्टूपा जैसी इनोवेशन से कमाई करती है। अंगमो ने कहा कि वांगचुक विकास के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि छठी अनुसूची के जरिए स्थानीय लोगों को विकास में भागीदारी चाहते हैं। लेह हिंसा के बाद अब तक क्या-क्या कार्रवाई हुई… —————————————
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/TzIrYRL
Leave a Reply