मुंगेर में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर 50 राउंड फायरिंग:युवक को लगी गोली, ईंट-पत्थर चले, भारी फोर्स तैनात, गोलीबारी का वीडियो भी सामने आया
मुंगेर में शनिवार को कब्रिस्तान की जमीन के विवाद में 2 पक्षों में गोलीबारी हुई है। इसमें एक युवक घायल है। फायरिंग के बाद पथराव किया गया है। मौके पर भारी पुलिस मौजूद है। घायल शख्स का नाम अंकुश कुमार है। वो फरदा गांव का रहने वाला है। उसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सफियाबाद थाना क्षेत्र स्थित फरदा गांव की है। ग्रामीण राकेश रंजन ने बताया कि ‘बबलू मलिक सहित उसके परिजनों के अंधाधुंध गोली चलाई। लगभग 50 राउंड गोली चली है। गोलीबारी के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सफियाबाद से लखीसराय जाने वाली नेशनल हाईवे को बांक टोला फरदा गांव के पास जाम कर दिया है। मौके से आई कुछ तस्वीरें देखिए… सुबह ही दिल्ली से मुंगेर आया था अंकुश फायरिंग में घायल अंकुश के परिजन ने बताया कि, बेटा दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है। आज ही वह सुबह दिल्ली से आया था। दिल्ली से आने के बाद वह अपना गांव के पास गंगा स्नान करने गया था। वापस घर आ रहा था तभी उसे गोली लग गई। सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर आशीष कुमार ने बताया कि, ‘युवक के बाएं पैर में घुटने के पास गोली लगी है, जो हड्डी को चीरते हुए निकल गई है। उसकी स्थिति गंभीर है।’ खबर लगातार अपडेट हो रही है….
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/DjtGK6q
Leave a Reply