DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

Intimate Hygiene Tips: घर पर बनाएं Chemical free Vaginal Wash, इंफेक्शन और खुजली होगी दूर

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का सही तरीके से ध्यान नहीं रख पा रहे हैं। जिस कारण उनको कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। महिलाओं की बात की जाए, तो उनको इंटिमेट एरिया से जुड़ी कई समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। जिस कारण उनको हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ते हैं, महंगी दवाएं लेनी पड़ती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आयुर्वेद में कई ऐसे नुस्खों के बारे में बताया गया है, जिनको अपनाकर आप अपनी इंटिमेट हेल्थ को सुधार सकती हैं।
ऐसे में अगर आप भी यूरिन इंफेक्शन या फिर बदबू से परेशान रहती हैं, तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसे आयुर्वेदिक नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं। आयुर्वेद में योनि धावन को इंटिमेट केयर का एक आसान तरीका बताया गया है। आप इसको घर पर ही सिर्फ 5 मिनट में तैयार कर सकती हैं।

यह भी पढे़ं: रिश्तों की Low Battery को Intimacy से करें Recharge

आयुर्वेदिक Vaginal Wash

बता दें कि आयुर्वेदिक Vaginal Wash एक केमिकल-फ्री तरीका है। इसमें इंटिमेट एरिया को बाहर से साफ किया जाता है। इसमें हल्दी, नीम और जीरा जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें सभी नेचुरल तत्व पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल आप रोजाना की सफाई के लिए कर सकती हैं। इससे आपकी इंटिमेट हेल्थ बेहतर होगी।

आयुर्वेदिक Vaginal Wash सामग्री

कुछ नीम की पत्तियां
आधा चम्मच जीरा
एक चुटकी हल्दी
दो कप पानी

बनाने का तरीका

सबसे पहले पानी को उबाल लें।
अब इस पानी में हल्दी, जीरा और नीम डालें।
इसको लो फ्लेम पर कम से कम 5 मिनट के लिए उबलने दें।
गैस बंद करने के बाद इसको हल्का गुनगुना या ठंडा होने दें।
इस आसान तरीके से आयुर्वेदिक Vaginal Wash तैयार है।

ऐसे करें इस्तेमाल

इस पानी का इस्तेमाल सिर्फ बाहर से करना चाहिए।
वहीं दिन में सिर्फ एक बार इस्तेमाल करना चाहिए।
आप साफ मग या हाथों की मदद से हल्के-हल्के साफ करना चाहिए।
वहीं जोर से रगड़ने से बचना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

इंटरनल इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए।
पीरियड्स में भी इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
अगर आप भी आसान और केमिकल फ्री तरीका अपनाना चाहती हैं, तो यह आयुर्वेदिक Vaginal Wash को अपनी डेली इंटिमेट केयर रूटीन का हिस्सा बना सकती हैं। लेकिन अगर इसके इस्तेमाल से आपको कोई दिक्कत जैसे खुजली या जलन होती है, तो आपको इससे दूरी बना लेनी चाहिए।


https://ift.tt/6J1LBgf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *