DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

Heart Attack का खतरा होगा कम, नसों में जमा Bad Cholesterol साफ करेगा यह खास लहसुन

भागदौड़ भारी जिंदगी, गलत खान-पान और तनाव के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ने लगी है। यह समस्या बेहद आम हो गई है और यह काफी तेजी बढ़ता जा रहा है। नसों में जमा हुआ खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) हार्ट ब्लॉकेज, हाई बीपी और दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियां का खतरा बढ़ा सकता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर दवाओं पर निर्भर रहने लगते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आयुर्वेद में इसका नेचुरल और असरदार समाधान है। अब आप कश्मीरी लहसुन की मदद से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल कर सकते हैं। यह उपाय बेहद ही शक्तिशाली देसी उपाय है। यह न सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल कम करता है, बल्कि गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) बढ़ाने और हार्ट हेल्थ को बेहतर रखने के लिए सबसे बढ़िया है। 
कोलेस्ट्रॉल का देसी रामबाण उपाय- कश्मीरी लहसुन
 कश्मीरी लहसुन जिसे ‘एक कली लहसुन’ के नाम से भी जाना जाता है, अपने विशेष औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। यह हृदय स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले प्रबल एंटीऑक्सीडेंट और सल्फर तत्व शरीर में जमा हानिकारक कोलेस्ट्रॉल (LDL) को घटाने तथा लाभकारी कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं, जिससे दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इसलिए आप दवाओं की जगह एक बार डॉक्टर से सलाह लेकर आयुर्वेदिक उपाय जरुर करें। 
कश्मीरी लहसुन को कैसे खाएं?
– सबसे पहले आप कश्मीरी लहसुन की 4-5 छोटी कलियां जरुर लें।
– इन्हें आप छीलकर हल्का से कूट लें।
 – सुबह खाली पेट अच्छी तरह चबाकर खाएं और इन्हें पानी में उबालकर काढ़ा बनाएं और धीरे-धीरे पिएं।
– इसके सेवन के बाद कम से कम 1 घंटे तक कुछ भी न खाएं-पिएं।
कश्मीरी लहसुन के फायदे
– कश्मीरी लहसुन खाने से गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL)को नेचुरली बढ़ा सकता है, जिससे आपका दिल स्वस्थ रहेगा और धमनियों में लचीलापन बना रहेगा।
– खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को घटाने में यह सहायक माना जाता है। इससे धमनियों में जमा वसा धीरे-धीरे कम होने लगती है, जिससे रक्त प्रवाह बेहतर होता है और नसों में रुकावट या ब्लॉकेज होने की संभावना घट सकती है।
– हार्ट की धमनियों को मजबूत बनाकर हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करता है और हार्ट अटैक जैसी समस्याओं के खतरे को कम करता है।
– यह शरीर में सूजन कम करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। जिससे पूरे शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषण प्रदान करता है।
– इसमें पाई जाने वाली एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है, जिससे सेल डैमेज कम होता है और एजिंग प्रोसेस धीमी पड़ जाती है। 
– ब्लड प्रेशर को बैलेंस रखता है, जिससे हाई बीपी से जुड़ी बीमारियों का खतरा न हो।


https://ift.tt/jL1dptK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *