DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

Health Tips: इन लोगों को भूल से भी नहीं करना चाहिए काली मिर्च का सेवन, सेहत को होगा बड़ा नुकसान

काली मिर्च खाने के स्वाद को पूरी तरह बदल सकती है, फिर चाहे सूप हो, सब्जी हो, या काढ़ा, इससे आपको एक अलग ही तरह का टेस्ट मिलता है। यूं तो काली मिर्च को सेहत के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। यह ना केवल डाइजेशन बेहतर बनाता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म को थोड़ा बूस्ट मिलता है, और इम्यूनिटी के लिए भी अच्छा माना जाता है। लेकिन हर किसी के लिए काली मिर्च फायदेमंद नहीं होती है। कुछ लोगों को इसके सेवन से नुकसान भी उठाना पड़ सकता है, खासकर जब इसे ज्यादा मात्रा में या हर दिन लिया जाए। 
अगर आपको एसिडिटी, बवासीर, गले में जलन जैसी समस्याएं रहती हैं, तो काली मिर्च आपके शरीर पर उल्टा रिएक्ट कर सकती है। अक्सर हम इसे नजरअंदाज कर देते हैं और फिर परेशानी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि किन लोगों को काली मिर्च का सेवन करने से बचना चाहिए-

इसे भी पढ़ें: सीढ़ियों पर फूलती है सांस? ये Lungs की कमजोरी का Sign, Health Experts से जानें समाधान

एसिडिटी या अल्सर की समस्या

अगर आपको एसिडिटी या अल्सर की शिकायत रहती है तो ऐसे में आपको काली मिर्च का सेवन करने से बचना चाहिए। काली मिर्च की तासीर गर्म होती है और यह पेट में एसिड बढ़ाती है। साथ ही, पेट की अंदरूनी परत में जलन पैदा कर सकती है, जिसकी वजह से आपको सीने में जलन या दर्द महसूस हो सकता है।

बवासीर की समस्या

अगर आपको बवासीर की शिकायत है तो ऐसे में काली मिर्च के सेवन से आपके डाइजेस्टिव ट्रैक्ट में जलन पैदा हो सकती है। ऐसे में आपको मल त्याग करते समय दर्द या जलन का अहसास हो सकता है। साथ ही, यह दर्द और सूजन दोनों को बढ़ा सकता है। इसलिए, बवासीर होने पर मसालेदार खाने से परहेज करना चाहिए।

प्रेग्नेंसी में बचें

अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो ऐसे में आप काली मिर्च का सेवन सीमित मात्रा में कर सकते हैं, लेकिन इसे बहुत अधिक लेने से बचना चाहिए। वरना आपको एसिडिटी, जलन, गैस व पाचन में दिक्कत हो सकती है। दरअसल, प्रेग्नेंसी में पेट पहले से ही सेंसिटिव होता है और ऐसे में काली मिर्च का ज्यादा सेवन इसे और भी परेशान कर सकता है।
– मिताली जैन


https://ift.tt/gunNRmG

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *