DniNews.Live

UPPCS में 13वीं रैंक पाकर सुषमा यादव बनीं SDM:मऊ पहुंचने पर लोगों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से स्वागत किया

मऊ के पूर्व विधायक कपिलदेव यादव की पौत्रवधू सुषमा यादव ने UPPCS-2024 में 13वीं रैंक हासिल कर एसडीएम पद प्राप्त किया है। सफलता के बाद जब वह अपने गृह नगर मऊ पहुंचीं तो उनका ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव और राजेंद्र कुमार सहित कई राजनीतिक नेता और समर्थक मौजूद रहे। सुषमा यादव ने यह सफलता अपने पांचवें प्रयास में हासिल की है, जो उनके धैर्य और मेहनत को दर्शाता है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा रुद्रपुर स्थित उदय एकेडमी में हुई। इसके बाद उन्होंने 2013 में गोरखपुर के संस्कृति पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। उन्होंने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से वर्ष 2016 में स्नातक और काशी हिंदू विश्वविद्यालय से 2018 में परास्नातक की डिग्री प्राप्त की। सुषमा यादव का विवाह मऊ निवासी पंकज यादव से हुआ है। विवाह के बाद भी उन्होंने अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा और तैयारी जारी रखी। उनकी इस उपलब्धि पर जिले भर के सामाजिक और राजनीतिक लोगों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है। सुषमा यादव की सफलता को विशेष रूप से बेटियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है, जो यह दिखाती है कि निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *