DniNews.Live

UPESSC का ICICI बैंक के साथ समझौता:पेमेंट गेटवे EazyPay Classic के जरिए फीस जमा कर सकेंगे अभ्यर्थी


                 UPESSC का ICICI बैंक के साथ समझौता:पेमेंट गेटवे EazyPay Classic के जरिए फीस जमा कर सकेंगे अभ्यर्थी

UPESSC का ICICI बैंक के साथ समझौता:पेमेंट गेटवे EazyPay Classic के जरिए फीस जमा कर सकेंगे अभ्यर्थी

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने आवेदन शुल्क के सुरक्षित और सुगम संग्रह के लिए ICICI बैंक के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। अब अभ्यर्थी बैंक के उन्नत पेमेंट गेटवे ‘ईजीपे क्लासिक’ (EazyPay Classic) के जरिए बिना किसी तकनीकी बाधा के अपनी फीस जमा कर सकेंगे। हेल्पलाइन से दूर होंगी पेमेंट की समस्या
​अक्सर ऑनलाइन भुगतान के दौरान पैसा कट जाने या ट्रांजैक्शन फेल होने जैसी समस्याओं से अभ्यर्थियों को जूझना पड़ता था। इस समस्या के समाधान के लिए बैंक ने विशेष इंतजाम किए हैं। अभ्यर्थियों के लिए समर्पित लैंडलाइन और मोबाइल हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। किसी भी समस्या के निवारण के लिए सुबह 09:30 बजे से शाम 06:30 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। वहीं बेहतर समन्वय के लिए बैंक ने एक समर्पित रिलेशनशिप मैनेजर की भी नियुक्ति की है। पारदर्शिता और सुरक्षा पर जोर
बुधवार को एलनगंज स्थित आयोग के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशान्त कुमार और ICICI बैंक के आंचलिक प्रमुख श्री समित विजय की उपस्थिति में इस समझौते को अंतिम रूप दिया गया। आयोग के उपसचिव व जन संपर्क अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि यह साझेदारी अभ्यर्थियों के लिए एक पारदर्शी और कुशल भुगतान प्रणाली सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम है।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *