![]()
UPESKNL का बाबू 50 हजार रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार:मेरठ में बिल की एवज में मांगी थी रिश्वत, एंटी करप्शन ने पकड़ा
मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (UPESKNL) के बाबू को 50 हजार रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत बिल पास करने की एवज में मांगी गई थी। फिलहाल एंटी करप्शन की टीम बाबू से पूछताछ कर रही है। बाबू का नाम शक्ति सिंह बताया जा रहा है जो पिछले काफी समय से शिकायतकर्ता को परेशान कर रहा था। 2 दिन पहले पीड़ित ने परेशान होने के बाद एंटी करप्शन डिपार्टमेंट में शिकायत की। इसके बाद ट्रैप की रणनीति तैयार की गई। गुरुवार सुबह पीड़ित 50 हजार रूपए लेकर उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड के डिफेंस एंक्लेव कंकरखेड़ा स्थित कार्यालय में बाबू के पास पहुंचा। जैसे ही रुपए थमाए, एंटी करप्शन की टीम ने दबोच लिया। इसके बाद पुलिस आरोपी शक्ति सिंह को लेकर कंकरखेड़ा थाने आ गई।
खबर जल्द अपडेट होगी…
Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply