UP पुलिस में 85 दरोगा प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर बने:गाजियाबाद डीसीपी ऑफिस से सतीश कुमार और नोएडा CP के पीआरओ का प्रमोशन, देखें लिस्ट
![]()
UP पुलिस में 85 दरोगा प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर बने:गाजियाबाद डीसीपी ऑफिस से सतीश कुमार और नोएडा CP के पीआरओ का प्रमोशन, देखें लिस्ट
यूपी पुलिस में सिविल पुलिस के 85 दरोगाओं का आज सोमवार को प्रमोशन हो गया। यह सभी 2013 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं, जो अब प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर बने हैं। यह सभी कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल थे। जहां 2013 में परीक्षा देकर सभी दरोगा बने। अब शासन ने इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोशन किया है। डीसीपी ऑफिस के सतीश कुमार इंस्पेक्टर बने गाजियाबाद डीसीपी सिटी ऑफिस में तैनात सतीश कुमार इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोट हुए हैं। इससे पहले गाजियाबाद में डीसीपी के रीडर रहे हैं। गाजियाबाद के मुरादनगर थाना प्रभारी, बुलंदशहर और मेरठ में भी आधा दर्जन थानों में एसओ रह चुके हैं। सतीश कुमार यूपी के शामली के रहने वाले हैं, जो 1997 में यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती हुए थे। नोएडा CP के पीआरओ भी प्रमोट हुए नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के पीआरओ विजय गुप्ता भी सब इंस्पेक्टर से प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर बने हैं। वह समय पीआरओ के साथ मीडिया सेल भी देख रहे हैं। विजय गुप्ता यूपी के शामली जिले के रहने वाले हैं। नोएडा से पहले हापुड़ और मेरठ में कई थानों में SO रह चुके हैं। कोविड में लॉकडाउन के दौरान गरीब और बेसहारा लोगों को 4 महीने तक विजय गुप्ता ने एसओ सदर बाजार रहते हुए मेरठ में हर रोज 300 से ज्यादा लोगों के लिए पुलिस की रसोई से खाना बंटवाया था। उनकी वीडियो को को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनकी बात में भी जिक्र किया था। देखें लिस्ट… मेरठ जोन से सबसे अधिक प्रमोशन मेरठ जोन के दरोगा सबसे अधिक प्रमोशन पाए हैं। यह सभी अलग जिलों में तैनात हैं। शासन ने पत्र जारी करते हुए कहा कि प्रमोशन पाने वाले सभी इंस्पेक्टर मौजूदा जिलों में ही कार्यभार करेंगे।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
