क्या आप भी रोजाना टेलीग्राम का इस्तेमाल करते हैं, तो इस बात का ध्यान रखना बेहद जरुरी है। अक्सर टेलीग्राम पर जब भी आप किसी को फोटो या वीडियो को भेजते हैं, तो उसकी क्वालिटी खराब हो जाती है। अगर आप भी टेलीग्राम पर फोटो या वीडियो भेजते समय उनकी क्वालिटी कम होने से परेशान हैं, तो यह जानकारी आपके लिए उपयोगी है। यहां आप जानेंगे कि एक आसान तरीके से कैसे अपनी फोटो और वीडियो को बिना गुणवत्ता घटाए, बिल्कुल ओरिजिनल रेजोल्यूशन में भेजा जा सकता है।
टेलीग्राम पर बिना क्वालिटी खराब किए फोटो/वीडियो कैसे भेजें?
अब आप टेलीग्राम पर बिना क्वालिटी घटाए मीडिया भेजने का ऑप्शन देता है, इसके लिए आपको यह फीचर पता होना चाहिए। इसके लिए एक आपको इस आसान तरीका को अपनाना है, फोटो या वीडियो को सीधे गैलरी से भेजने के बजाय उसे ‘फाइल’ के रूप में शेयर करें। ऐसा करने से उसकी मूल गुणवत्ता, साइज और डिटेल्स बिल्कुल सुरक्षित रहती हैं। चाहे आप एंड्रॉयड इस्तेमाल करते हों या आईफोन। आइए आपको इसके सरल स्टेप्स बताते हैं।
– सबसे पहले आप टेलीग्राम ओपन करें और उस चैट पर जाएं, जहां आप फोटो/वीडियो सेंड करना चाहते हैं।
– इसके बाद नीचे दिए गए अटैचमेंट (पेपरक्लिप) आइकन पर क्लिक करें।
– अब आप गैलरी से फोटो चूज करने के बजाय, फाइल या डॉक्यूमेंट वाले विकल्प पर टैप करें।
– इसके बाद फोन के स्टोरेज को ब्राउज करें और वह फोटो या वीडियो चुनें जिसे आप भेजना चाहते हैं।
– आखिर में सेंड पर टैप कर दें।
फाइल के रुप में फोटो/वीडियो भेजने क्या होता है?
इस तरीके से फोटो और वीडियोज भेजने से मीडिया का ओरिजिनल रेजोल्यूशन और साइज बिल्कुल बरकरार रहता है और इसकी क्वालिटी में कोई कमी नहीं होती है। इसका नतीजा यह है कि सामने वाला व्यक्ति इसे चैट में सीधे देखने के बजाय एक पूरी फाइल के तौर पर डाउनलोड करता है। जिससे असली और बेहतरीन क्वालिटी मिलती है।
इसमें एक छोटी सी दिक्कत भी है
इस ट्रिक की एक कमी यह है कि फाइल के रूप में भेजे गए मीडिया का प्रीव्यू सामान्य फोटो जितना बड़ा और साफ नहीं दिखता। इसलिए इसे रोजमर्रा की फोटो के लिए नहीं, बल्कि हाई-रेजोल्यूशन इमेज, प्रोफेशनल कंटेंट, फाइल ट्रांसफर या जरूरी डॉक्यूमेंट भेजने के लिए इस्तेमाल करना बेहतर होता है।

Leave a Reply