Breaking News

STF ने संभल से पकड़ा 50,000 का इनामी:अयोध्या में मादक पदार्थ तस्करी के बाद फरार था, मेरठ का रहने वाला


                 STF ने संभल से पकड़ा 50,000 का इनामी:अयोध्या में मादक पदार्थ तस्करी के बाद फरार था, मेरठ का रहने वाला

STF ने संभल से पकड़ा 50,000 का इनामी:अयोध्या में मादक पदार्थ तस्करी के बाद फरार था, मेरठ का रहने वाला

प्रयागराज की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) यूनिट ने संभल में बड़ी कार्रवाई करते हुए 50,000 रुपये के इनामी अपराधी अरुण को गिरफ्तार किया है। अरुण पिछले तीन साल से फरार चल रहा था और अयोध्या में मादक पदार्थों की तस्करी के एक मामले में वांछित था। अरुण को संभल जिले की गुन्नौर तहसील के बबराला कस्बा क्षेत्र स्थित अंबेडकर कॉलोनी से पकड़ा गया। वह मूल रूप से मेरठ की जागृति विहार कॉलोनी का निवासी है। अयोध्या के बीकापुर थाने में उसके खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी का मुकदमा दर्ज था, जिसके बाद से वह फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस और स्पेशल टास्क यूनिट लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। फरार होने के बाद अरुण ने संभल को अपना ठिकाना बना लिया था। संभल की अंबेडकर कॉलोनी में छिपकर वह तीन-चार लोगों का एक गिरोह चला रहा था, जो गांजा और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त था। STF निरीक्षक जयप्रकाश राणा ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अरुण ने मादक पदार्थों की तस्करी का जुर्म कबूल कर लिया है। जानकारी के अनुसार, यह गिरोह ओडिशा से गांजा मंगाकर आसपास के जिलों में सप्लाई करता था। इसके अलावा, बदायूं से भी अफीम की तस्करी की जा रही थी। STF अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार करने की प्रक्रिया में तेजी ला रही है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *