DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

‘RTI नागरिकों का महत्वपूर्ण अधिकार’-प्रभारी पदाधिकारी:अररिया में जिला प्रशासन ने लाइव सत्र में दी योजनाओं की जानकारी

अररिया जिला प्रशासन ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक विशेष लाइव सत्र का आयोजन किया। इस सत्र में प्रभारी पदाधिकारी अनुराधा कुमारी किशोर ने सामान्य शाखा, अररिया द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आम लोगों के साथ साझा की। उन्होंने बताया कि सामान्य शाखा द्वारा चौकीदार और दफादारों की नियुक्ति से संबंधित कार्य किए जाते हैं। यदि किसी चौकीदार या दफादार की मृत्यु हो जाती है, तो उनके आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति दी जाती है। यह प्रक्रिया जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित अनुकंपा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार पूरी की जाती है। शाखा स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में भी कई महत्वपूर्ण कार्य करती है। इनमें स्वतंत्रता सेनानियों को प्रमाण पत्र और परिचय पत्र जारी करना शामिल है। साथ ही, उनके आश्रितों को पेंशन का लाभ प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त, स्वतंत्रता सेनानियों के पौत्रिक और नतनी के विवाह के लिए अनुदान राशि भी उपलब्ध कराई जाती है। लाइव सत्र में सूचना के अधिकार (RTI) पर भी प्रकाश डाला गया। अनुराधा कुमारी ने बताया कि यह नागरिकों का एक महत्वपूर्ण अधिकार है। सामान्य शाखा द्वारा प्राप्त RTI आवेदनों को संबंधित कार्यालय में स्थानांतरित किया जाता है और आवेदक को इसकी प्रति प्रदान की जाती है, ताकि समयबद्ध तरीके से सूचना उपलब्ध हो सके। इसके अलावा, चरित्र सत्यापन का कार्य भी शाखा द्वारा संभाला जाता है। इसमें पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सत्यापन प्राप्त कर संबंधित विभाग को भेजा जाता है। जिला प्रशासन की इस डिजिटल पहल का उद्देश्य आम लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित शाखा में संपर्क करें।


https://ift.tt/QnkdKbv

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *