DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

RLM में टूट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का इस्तीफा:शेखपुरा में प्रदेश और जिला के कई नेताओं ने भी छोड़ी पार्टी

शेखपुरा में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को बुधवार को बड़ा झटका लगा। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ सहित प्रदेश और जिला स्तर के कई पदाधिकारियों ने अपने पदों और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जितेंद्र नाथ के साथ इस्तीफा देने वालों में प्रदेश प्रवक्ता सह प्रदेश महासचिव राहुल कुमार, प्रदेश पदाधिकारी प्रमोद यादव, राजेश रंजन उर्फ गुरु जी, पार्टी के जिलाध्यक्ष पप्पू राज मंडल, गोरेलाल महतो, अमित राज मंडल, विद्यासागर, प्रेम गुप्ता और रामचंद्र सिंह शामिल हैं। ‘चुनाव बाद हो रहे कामों से असंतुष्ट होकर यह कदम उठाया’ जितेंद्र नाथ ने एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि उन्होंने पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले और बाद में किए जा रहे कार्यों से असंतुष्ट होकर यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का अस्तित्व अब धूमिल हो गया है और लोगों का भरोसा कम हो गया है। 9 सालों से उपेंद्र कुशवाहा से जुड़े हुए थे उन्होंने बताया कि वे पिछले 9 सालों से उपेंद्र कुशवाहा से जुड़े हुए थे। इस्तीफे की जानकारी उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दी है। हालांकि, उन्होंने किसी पर कोई सीधा आरोप नहीं लगाया। महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा विधानसभा चुनाव के बाद शेखपुरा की राजनीति में इस सामूहिक इस्तीफे को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा द्वारा राष्ट्रीय लोक मोर्चा को पारिवारिक पार्टी बना लेने के कथित आरोप के तहत यह इस्तीफा सामने आया प्रतीत होता है। विधानसभा चुनाव के दौरान अपने पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी में केवल अपने परिजनों को चुनाव लड़वाना और बाद में बिना चुनाव लड़े ही बेटे को मंत्री बनाना इसके पीछे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा से जितेंद्रनाथ जैसे कद्दावर नेता के हटने से पार्टी में एक बड़ी टूट मानी जा रही है।


https://ift.tt/j6iervF

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *