विधानसभा चुनाव में राजद 25 सीटों पर सिमट गई है। हार के बाद तेजस्वी यादव फैमिली के साथ यूरोप में छुट्टियां मना रहे हैं। विपक्ष की हार पर सत्ता पक्ष लगातार चुटकी ले रही है। अब मंत्री मदन सहनी ने दावा किया है कि राजद के कई विधायकों का पार्टी में मन नहीं लग रहा है। इधर, रोहिणी के मायके वाले पोस्ट पर भी सरकार के मंत्री लालू परिवार को घेर रहे हैं। बिहार की राजनीतिक हलचल और बयानबाजी से जुड़े अपडेट्स जानिए… महिलाओं की जगह पुरुषों को मिले 10 हजार बिहार में नीतीश सरकार की वापसी के पीछे महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दिए गए 10 हजार को बड़ा कारण माना जा रहा है। अब इस 10 हजार को लेकर राजद ने सरकार पर आरोप लगाते हुए चुटकी ली है। राजद ने सोशल मीडिया पर दो सरकारी लेटर पोस्ट किए हैं। जिसमें महिला की जगह पुरुष के खाते में भेजी गई 10 हजार की राशि को वापस मांगा गया है। राष्ट्रीय जनता दल ने इस वोट चोरी और मशीनरी की जीत बताते हुए तंज कसा कि गरीब बिहार राज्य में पुरुष तो कब का पैसे खर्च कर चुके होंगे। वैसे भी पहले वोट लौटाए सरकार फिर पैसे वापस मांगे। 10 हजार लौटाने के लव लेटर लिखे जा रहेः राजद राजद ने X पर लिखा- बिहार में एनडीए नेताओं और एनडीए के अधिकारियों को रिश्वत देकर वोट खरीदने और सत्ता पाने की इतनी हड़बड़ी थी कि बेचारे भयंकर गड़बड़ी कर बैठे। बेचैनी और असुरक्षा इतनी ज्यादा थी कि महिलाओं की बजाय 10,000 रुपए पुरुषों के खाते में भेज दिए।
अब पुरुषों को दस हजार रुपए लौटाने के लिए लव लेटर लिखे जा रहे है। बिहार में भुखमरी, महंगाई, पलायन और बेरोजगारी इतनी अधिक है कि ये हजार तो तो जिस वक्त डाले होंगे उसी समय खर्च हो गया होगा। बेचारे पुरुष अब यह लोन राशि बिल्कुल भी नहीं लौटाएंगे क्योंकि पहले उनका वोट लौटाओ। EVM, धांधली, वोट खरीदी, वोट चोरी और मशीनरी से बनाई सरकारों को कितने दिन छिपाओगे? सच एक दिन बाहर निकलेगा। बेटी पर अत्याचार, लालू-राबड़ी को सोचना चाहिएः बीजेपी बिहार भाजपा अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के मायके वाले बयान पर कहा, “ये तो लालू यादव और राबड़ी यादव को सोचना चाहिए कि उनकी बेटी पर अत्याचार हो रहा है। ये उनके परिवार का मामला है और मुझे लगता है कि परिवार के मामले को लेकर उन्हीं लोगों को सोचना चाहिए।” सियासी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
https://ift.tt/6kimrAQ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply