Breaking News

REEL बनाते समय गोली चली, 12वीं के स्टूडेंट की मौत:लखीमपुर में खुद तमंचे में बुलेट लोड कर रहा था; परिजन बोले- बेटे की हत्या हुई


                 REEL बनाते समय गोली चली, 12वीं के स्टूडेंट की मौत:लखीमपुर में खुद तमंचे में बुलेट लोड कर रहा था; परिजन बोले- बेटे की हत्या हुई

REEL बनाते समय गोली चली, 12वीं के स्टूडेंट की मौत:लखीमपुर में खुद तमंचे में बुलेट लोड कर रहा था; परिजन बोले- बेटे की हत्या हुई

लखीमपुर में तमंचा लेकर REEL बनवा रहे 12वीं के छात्र से अचानक गोली चल गई। गोली छात्र के पेट में लगी। वह चिल्लाते हुए गिर गया। उसने दोनों हाथों से घाव को दबाकर खून रोकने की कोशिश की। हालत बिगड़ते देख साथियों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन छात्र की मौत हो गई। घटना 30 मार्च की है। शुक्रवार को वीडियो सामने आया। जिसमें वह तमंचे में गोली लोड करते और अचानक गोली चलने के बाद गिरते हुए देखा जा सकता है। परिजनों ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की। आरोप लगाया कि उनके बेटे की अपहरण के बाद हत्या की गई है। पुलिस ने दो नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। दो युवकों को हिरासत में लिया है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। घटना से जुड़े दो फोटो देखें… अब जानिए पूरा मामला… सुआगाड़ा गांव में अनिल कुमार झा परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया, बेटा अंश कुमार झा (17 साल) 30 मार्च की शाम 8 बजे दोस्तों के साथ घर से निकला था। देर रात अंश ने फोन किया। बेटे ने बताया कि वह अपने एक दोस्त की मां का इलाज कराने के लिए लखनऊ गया है। अगले दिन सुबह उसने फिर फोन कर बताया कि वह लखनऊ से वापस आ रहा है। 31 मार्च की दोपहर करीब ढाई बजे अंश ने फिर फोन किया और बताया कि उसकी तबीयत खराब है। उसे जनशक्ति अस्पताल, गोला रोड लखीमपुर में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। यहां अंश के दोस्त शुभम कुमार और नितिन सिंह उर्फ मिक्कू समेत अन्य साथी मौजूद थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में अंश के दोस्तों और स्टाफ ने उन्हें सही जानकारी नहीं दी। पूछने पर बताया गया अंश का पटाखों से जल गया है। इस कारण उसका इलाज चल रहा है। 31 मार्च की रात करीब एक बजे डॉक्टरों ने परिजनों को फोन कर अंश की बिगड़ती हालत के बारे में बताया। उसे लखनऊ ले जाने की सलाह दी। पिता को गोली लगने की जानकारी लखनऊ में हुई
पिता अनिल कुमार झा अपने बेटे अंश को लखनऊ में राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां एक्स-रे जांच में खुलासा हुआ कि अंश के पेट में गोली लगी थी। इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। 2 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि अगर समय पर सही जानकारी मिल जाती तो बेहतर इलाज से अंश की जान बच सकती थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शुभम कुमार और नितिन सिंह को नामजद करते हुए कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अपहरण, हत्या और साक्ष्य छुपाने का आरोप
अंश के चाचा सुनील कुमार उर्फ सोनू ने आरोप लगाया है कि अंश का अपहरण कर उसकी हत्या की गई। बाद में साक्ष्य छुपाने की कोशिश की गई। उनका कहना है कि इस घटना में कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की। 12वीं में एडमिशन लिया था
अंश कुमार झा के दादा देव लखन झा उत्तर प्रदेश पुलिस से रिटायर्ड हैं। अंश शहर के धर्मसभा इंटर कॉलेज का छात्र था। उसने कक्षा 11वीं पास करने के बाद इस साल 12वीं में एडमिशन लिया था। बेटे की मौत से मां रेनू झा, भाई वंश झा, दादी रतन माला झा समेत पूरा परिवार सदमे में है। पुलिस हिरासत में लिए दो दोस्तों से पूछताछ कर रही है। आपके विधायक को टिकट मिलना चाहिए या नहीं, सर्वे में हिस्सा लेकर बताएं यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ——————– ये खबर भी पढ़ें… किस हॉस्पिटल में किसका ट्रांसप्लांट, सब सीक्रेट:ढाई करोड़ में अफ्रीकी महिला का ऑपरेशन कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का कनेक्शन सिर्फ यूपी ही नहीं, विदेश से भी जुड़ रहा है। विदेशों के मरीज भी यहां चोरी-छिपे किडनी ट्रांसप्लांट कराने आते थे। तस्करों ने दिल्ली, मुंबई, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में किडनी ट्रांसप्लांट का खेल करने के लिए हॉस्पिटल और डॉक्टरों का पैनल बना रखा है। डोनर और रिसीवर दोनों से डील फाइनल होने के बाद यह लोग देश के अलग-अलग ठिकानों पर अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट करते थे। पढ़ें पूरी खबर


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *