राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में रविवार सुबह एक नाबालिग लड़के पर हमला करने के बाद एक घर के कमरे में फंसे तेंदुए की रहस्यमयी हालात में मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह घटना कलिंजरा थाना इलाके के एक गांव में हुई।
पुलिस ने बताया कि 15 साल का शांतिलाल अपने घर के बाहर बैठा था तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। इसमें किशोर घायल हो गया।
उसकी चीखें सुनकर परिवार वाले उसे बचाने के लिए दौड़े तो तेंदुआ भागकर पास के एक घर में घुस गया।
ग्रामीणों ने तुरंत बाहर से दरवाजा बंद कर दिया जिससे तेंदुआ कमरे के अंदर फंस गया।
जानकारी मिलने पर वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने कहा कि तेंदुए की हालात सामान्य नहीं थी।
पुलिस ने कहा, ‘‘बचाव अभियान शुरू होने से पहले ही तेंदुए ने कमरे के अंदर उल्टी कर दी और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। उसके शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले।’’
अधिकारियों ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।
https://ift.tt/VOzLSXi
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply