DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

Putin big attack on Pakistan: पुतिन की सीक्रेट चिट्ठी पर चौंका भारत, हिले कई देश

रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन को लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। यह खुलासा अमेरिका की तरफ से किया गया है। अमेरिका ने पुतिन का एक सीक्रेट लेटर जारी कर दिया है। यह लेटर भारत के लिए बहुत खास है। स लेटर में लिखी बात को अगर मान लिया जाता तो आज भारत की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल चुकी होती। लेकिन अमेरिका और पश्चिमी देशों ने अपने फायदे के लिए पुतिन की बात को नजरअंदाज कर दिया। दरअसल अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी आर्काइव ने सूचना के अधिकार कानून के तहत पुतिन का एक लेटर जारी किया है। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan ने चोरी से ईरान को परमाणु…पुतिन-बुश की 24 साल पुरानी सीक्रेट चैट आई सामने

पुतिन ने यह लेटर 24 साल पहले उस समय के अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश को लिखा था। इस लेटर में पुतिन ने पाकिस्तान को दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा खतरा बताया था। पुतिन ने पश्चिमी देशों से कहा था कि हमें पाकिस्तान को रोकने के लिए कुछ करना होगा। इस लेटर में पुतिन ने जॉर्ज बुश को लिखा कि पाकिस्तान असल में एक सैन्य शासन यानी जुटा है। पाकिस्तान लोकतांत्रिक देश नहीं है। लेकिन इसके बावजूद इस देश के पास परमाणु हथियार है। यह दुनिया के लिए खतरे की बात है। पुतिन की इस चेतावनी के बावजूद पश्चिमी देशों ने पाकिस्तान को पालना जारी रखा। पुतिन नहीं चाहते थे कि पाकिस्तान जैसे देश के पास न्यूक्लियर हथियार हो। वो इस मुद्दे पर पश्चिमी देशों के साथ खुली चर्चा करने के लिए भी तैयार थी।

इसे भी पढ़ें: पुतिन की हैसियत नहीं, अमेरिका ने उड़ाया मजाक, डीप स्टेट को भी लपेटा

अब्दुल कादिर खान ने ना केवल सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स चोरी करके पाकिस्तान के परमाणु हथियार बनाए बल्कि इसी के साथ न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी ईरान, उत्तर कोरिया और लीबिया जैसे देशों को भी बेच दी। पुतिन ने इसी एक्यू खान नेटवर्क को दुनिया के लिए खतरा बताया था।दस्तावेजों में सबसे अहम रूप से दोनों ही देश ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चिंता जताते हैं। पुतिन कहते हैं कि अभी तक यह साफ नहीं है कि ईरान के पास प्रयोगशालाओं में क्या है और वह कहां है लेकिन उनका पाकिस्तान के साथ सहयोग मौजूद है। इस पर बुश कहते हैं, मैंने इस बारे में मुशर्रफ से बात की है। मैंने उनसे कहा कि हमें ईरान और उत्तर कोरिया को ट्रांसफर को लेकर चिंता है। 

इसे भी पढ़ें: भारत ने बनाई 300 प्रोडक्ट की सूची, दोस्त रूस कभी नहीं भूलेगा ये एहसान!

उन्होंने ए क्यू खान और उसके कुछ साथियों को जेल में डाला, फिर हाउस अरेस्ट में रखा। हम जानना चाहते हैं कि उन्हें क्या बताया गया है। मैं मुशर्रफ को लगातार याद दिलाता रहता हूं। या तो उन्हें कुछ पता नहीं है या फिर वे पूरी जानकारी नहीं दे रहे हैं। इसका जवाब देते हुए पुतिन कहते हैं, मेरी समझ के मुताबिक सेंट्रीफ्यूज में पाकिस्तानी मूल का यूरेनियम मिला है। इस पर बुश ने कहा कि हां, वही चीज जिसके बारे में ईरान ने आईएईए को नहीं बताया था। यह नियमों का उल्लंघन है।


https://ift.tt/MhxZPHl

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *