DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

PM बोले- कुछ पार्टियां हार पचा नहीं पा रही:विपक्ष को पराजय की निराशा से बाहर आना चाहिए; पटना में आज कांग्रेस की बैठक

संसद का सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये लोग अब तक हार से बाहर नहीं आ पाए हैं। कांग्रेस ने आज पटना में नेताओं की बैठक बुलाई है। इसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। पढ़िए बिहार की राजनीति से जुड़ी खबरें… PM बोल- विपक्ष हार की निराशा से बाहर आए PM मोदी ने शीतकालीन सत्र से पहले संसद के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘बिहार के चुनाव में लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। माताओं-बहनों की भागेदारी में लोकतंत्र की ताकत दिखाई दी। कुछ दल पराजय पचा नहीं पा रहे। विपक्ष हार की निराशा से बाहर आए। मैं सोच रहा था कि बिहार के नतीजों को इतना समय हो गया, तो अब थोड़ा संभल गए होंगे। एक तरफ लोकतंत्र की मजबूती अब इस लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के भीतर अर्थतंत्र की मजबूती इसको भी दुनिया बहुत बारीकी से देख रही है। भारत ने सिद्ध कर दिया है कि लोकतंत्र परिणाम दे सकता है।’ सदाकत आश्रम में आज कांग्रेस की बड़ी बैठक आज सोमवार को पटना के कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बिहार कांग्रेस कमेटी की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई है। चुनाव के बाद राज्य कमेटी की यह पहली बड़ी बैठक है। इस बैठक की अध्यक्षता बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम करेंगे।
इस बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्षों और कार्यकारी अध्यक्षों के साथ फ्रंटल प्रमुख, मोर्चा और संगठन प्रमुख को मुख्यालय पहुंचने का निर्देश दिया गया है। बिहार की पॉलिटिकल खबरों के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…


https://ift.tt/5mHXgaR

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *