DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

MP में आज से खिलेगी धूप:राजस्थान में तापमान 30° पार; हरियाणा की रातें सर्द, उत्तराखंड में 22 फरवरी से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में शनिवार से मौसम फिर बदलने वाला है। मध्य प्रदेश में पिछले दो दिनों से बारिश के बाद आज से धूप खिलने की संभावना है। राज्य के किसी भी जिले में आज बारिश का अलर्ट है। इससे सर्दी से राहत मिल सकती है। इधर, राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की गर्मी का असर दिख रहा है। सर्दी अब लगभग खत्म हो गई है। दिन के तापमान में लगातार वृद्धि देखी गई है। शुक्रवार को जयपुर, भरतपुर, धौलपुर समेत ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर या आसपास दर्ज हुआ। हरियाणा में दिन का तापमान बढ़ रहा है, लेकिन रातें अभी भी ठंडी बनी हुई हैं। 18 फरवरी को झमाझम बारिश के कारण 6 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। शुक्रवार को सोनीपत में सबसे कम 8.3 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। पहाड़ों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 22 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में आज भारी बारिश की आशंका जताई है।


https://ift.tt/AnMbGLf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *