बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। रविवार को भाजपा के पार्लियामेंट्री बोर्ड के इस फैसले की जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दी। नबीन नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे। कल वे दिल्ली पहुंचेंगे। यहां भाजपा मुख्यालय में सुबह 11 बजे उनका स्वागत होगा। नितिन नबीन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद एमपी बीजेपी के कई युवा नेता उत्साहित हैं। वजह है कि नितिन नबीन तीन साल तक बीजेपी युवा मोर्चा के मध्य प्रदेश प्रभारी रहे हैं। इस वजह से कई नेता उनसे सीधे जुडे़ हुए हैं। शादी में घोड़ी चढ़ाने आए थे भोपाल
बीजेपी के मौजूदा प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने बताया- नितिन नबीन 2010 में एमपी में बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी बनाए गए थे। उस दौरान जीतू जिराती प्रदेश अध्यक्ष थे। मैं उनकी टीम में प्रदेश महामंत्री था। 15 दिसंबर 2011 को मेरी शादी थी। मैंने नितिन जी को निमंत्रण दिया और मजाकिया लहजे में कहा, ‘शादी में आप ही मुझे घोड़ी चढ़ाएंगे।’ उन्होंने कहा, ‘मैं शादी में आऊंगा।’ अग्रवाल ने कहा- वे मेरी शादी में शामिल होने पटना से भोपाल आए और मुझे खुद घोड़ी चढ़ाया। शादी में शामिल होने के बाद वे वापस पटना चले गए। 3 साल एमपी में इंचार्ज रहे, आदिवासी क्षेत्रों में खूब दौरे किए
पूर्व विधायक जीतू जिराती ने बताया- मैं जब भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष था, उस दौरान 2010 से 2013 तक नितिन नबीन मध्य प्रदेश में युवा मोर्चा के प्रभारी थे। तीन साल में उन्होंने मध्य प्रदेश में खूब प्रवास किए। ज्यादातर वे आदिवासी क्षेत्रों में दौरों पर जाते थे। जिराती ने बताया- हमने कट्ठीवाड़ा में युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति आयोजित की थी। उस क्षेत्र में उस समय न रुकने की और न ही खाने की व्यवस्था ठीक थी। वे सीमित व्यवस्थाओं के बावजूद वहां दो दिन हमारे बीच में रहे और कार्यसमिति में सहभागिता की थी। आदिवासी अंचल में यह पहली कार्यसमिति हुई थी। कांग्रेस के सीनियर लीडर को चुनाव हराने में बड़ी भूमिका
जिराती कहते हैं- नितिन आदिवासी क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहे। उसका परिणाम ये हुआ कि उनके प्रभारी रहते कांग्रेस के सीनियर लीडर कांतिलाल भूरिया चुनाव हार गए थे। हमने एक बहुत बड़ा कार्यक्रम आजाद नगर भाबरा में किया था। उसमें दो लाख कार्यकर्ता आदिवासी अंचल में इकट्ठे हुए थे। उस कार्यक्रम के लिए नितिन जी ने हमारे साथ बहुत मेहनत की थी। हमें गर्व है कि मेरे अध्यक्षीय कार्यकाल में प्रभारी रहे नितिन जी आज कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दी बधाई
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर लिखा- भारतीय जनता पार्टी के प्रखर और आदर्श कार्यकर्ता, हर दायित्व को कर्मठता से पूर्ण करने वाले, परिश्रमी और विचारवान साथी नितिन नबीन जी को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निश्चय ही यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास के मंत्र, अंत्योदय के संकल्प और विकसित भारत के विजन के साथ आप भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को अधिक दृढ़ता प्रदान करेंगे। कांग्रेस ने कसा तंज- शिवराज का सपना टूटा ये खबर भी पढ़ें… नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी उम्र 45 साल है। भविष्य में नितिन को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले सबसे युवा व्यक्ति होंगे। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/PbWgRIl
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply