DniNews.Live

LPG संकट के बीच इंडक्शन का रेट 30-40% बढ़ा:गोरखपुर में कई जगहों पर शॉर्टेज, कंपनियों से नहीं मिल रहा स्टॉक

गोरखपुर में LPG सिलेंडर की किल्लत के बाद इंडक्शन चूल्हे की डिमांड लगातार बढ़ रही है। आलम यह है कि शहर के कई दुकानों पर इसकी शॉर्टेज हो गई है। तो वहीं कुछ जगहों पर लिमिटेड स्टॉक बचे हुए हैं। वहीं रेट में अब 10 से 40 प्रतिशत की वृद्धि हो चुकी है। दुकानदारों का कहना है कि आने वाले दिनों में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि और देखी जा सकती है। विजय चौक स्थित रुंगटा इलेक्ट्रॉनिक्स के ओनर आनंद रुंगटा ने बताया कि इंडक्शन चूल्हे की डिमांड अभी भी वैसे ही बनी हुई है। हमारे पास फिलहाल लिमिटेड स्टॉक बचा हुआ है। शहर के कई दुकानों पर स्टॉक खत्म हो चुके हैं। पिछले 10 दिनों में पहले की तुलना में 50% तक डिमांड बढ़ गया है। इस बीच जो कस्टमर्स हमारे पास आते हैं, उनके रिक्वायरमेंट के हिसाब से जो चूल्हा चाहिए अगर रहता है तो ले जाते। नहीं तो फिर जो है उसी को ले जाकर काम चलाते हैं। सबसे ज्यादा डिमांड इस समय नॉन स्टिक और स्टिक बर्तनों के इस्तेमाल वाले इंडक्शन का है। इंडक्शन बनाने की लागत ज्यादा, इसलिए बढ़ रहा रेट
उन्होंने बताया कि कंपनियों के पास भी लिमिटेड प्रोडक्शन हो पा रहा है। इसलिए स्टॉक की सप्लाई भी लिमिटेड ही है। वहीं उन्हें भी कच्चा माल खरीदना महंगा पड़ रहा है। दूसरी तरफ ट्रांसपोर्टेशन भी महंगा हो गया है। इसलिए अब जो नया स्टॉक आ रहा है। वो 10 से 40 प्रतिशत तक महंगा रह रहा है। जो इंडक्शन पहले 2500 से 3000 रुपए तक मिल जाता है। अब वही 4000 से 5500 रुपए में बिक रहा। कंपनियों के पास भी हो सकता शॉर्टेज
आनंद रुंगटा ने बताया कि आने एक से दो महीने में कंपनियां अभी जितना स्टॉक सप्लाई कर रही है, वो भी शायद न कर पाएं। देश के अंदर इन दिनों इंडक्शन की डिमांड प्रोडक्शन कैपेसिटी से कहीं ज्यादा है। यह डिमांड और बढ़ता ही जाएगा और कच्चे माल की आपूर्ति मिलनी मुश्किल होगी। इसलिए कंपनियों में स्टॉक के प्रोडक्शन और सप्लाई पर इसका असर पड़ेगा। कंपनियों ने कहा-तीन महीने बाद ही सप्लाई होगी
वहीं रेती में स्थित एक दुकान की इंप्लॉई रागिनी यादव ने बताया- जहां से हमें स्टॉक का सप्लाई आता था, वहां भी शॉर्टेज है। उन्होंने हमें कम से कम तीन महीने का टाइम मांगा है। उसके बाद ही कुछ स्टॉक भेज पाएंगे। लोकल ब्रांड के रेट भी बढ़े
दिक्कत बहुत बढ़ गई। हमारे पास डिमांड ज्यादा है लेकिन स्टॉक खत्म हो चुका है। कंपनियों के पास शॉर्टेज होने की वजह से रेट बढ़ गया है। लोकल ब्रांड का प्रोडक्ट भी बहुत महंगा हो गया है इन दिनों। बुकिंग के बाद भी करना पड़ रहा सिलेंडर का इंतजार
इंडक्शन चूल्हा लेने आई अर्चना ने बताया- 24 से 25 दिन बाद गैस बुक करने पर भी नहीं मिल रहा है। घर में छोटे- छोटे बच्चे हैं। इसलिए इंडक्शन खरीदने आए हैं। इसका रेट भी दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। आगे और महंगा न खरीदना पड़े इसलिए जल्दी से खरीद रहे। सिलेंडर नहीं मिलने से बढ़ी दिक्कत
वहीं दूसरे कस्टमर अखिल ने बताया- सिलेंडर की दिक्कत बढ़ गई है। कहीं भी खोजने से भी मिल नहीं रहा। इसीलिए इंडक्शन लेने आया हूं। इससे ही काम चलेगा। कम से कम खाना बनाने की टेंशन तो नहीं होगी। आगे सिलेंडर मिलना और मुश्किल लग रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *