DniNews.Live

IPS विश्नोई की राजस्थान, अंशिका की UP में हल्दी:कलाकारों ने गाया ‘संभल SP कृष्ण विश्नोई को ठरको’… प्री वेडिंग की PHOTOS भी शेयर कीं

राजस्थान (बाड़मेर) के रहने वाले IPS कृष्ण कुमार (KK) विश्नोई और UP (प्रयागराज) की रहने वाली IPS अंशिका वर्मा की 29 मार्च को जोधपुर में शादी है। शुक्रवार को बाड़मेर के धोरीमन्ना में हल्दी की रस्म हुई। देर रात IPS विश्नोई ने अपने पिता के साथ DJ पर डांस भी किया। इस दौरान कलाकारों ने ‘संभल SP कृष्ण विश्नोई को ठरको’ गाया। वर्तमान में विश्नोई संभल (UP) और अंशिका बरेली (UP) की SP हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी शादी का निमंत्रण दिया गया है। उधर, अंशिका की हल्दी प्रयागराज में हुई। इससे पहले शुक्रवार की रात करीब 8 बजे केके विश्नोई अपने पैतृक गांव धोरीमन्ना पहुंचे। यहां साफा और माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद देर रात तक गीत-संगीत का कार्यक्रम चलता रहा। उन्होंने पहले गांव के मंदिर और फिर घर के मंदिर में मां के साथ पूजा की। इस दौरान पारंपरिक राजस्थानी गीत भी गाए गए। बाड़मेर का घर रंग-बिरंगी रोशन से जगमगाया
केके विश्नोई के घर को फूलों से सजाया गया। रंग-बिरंगी लाइट लगाई गई। हल्दी के दौरान विश्नोई ने कुर्ता-पायजामा पहन रखा था। पारंपरिक पहनावे में वे स्टेज पर बैठे, जहां परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने उन्हें हल्दी लगाई। रिश्तेदारों ने फूल बरसाए गए। लोक कलाकारों ने पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद नाते-रिश्तेदारों ने जमकर डांस किया। सोशल मीडिया पर फोटो शेयर
अंशिका वर्मा की हल्दी की रस्म प्रयागराज में हुई। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर प्री वेडिंग शूट की फोटो भी शेयर की। इसमें वह केके विश्नोई के साथ नजर आईं। फोटो के साथ उन्होंने लिखा- मेरा ख्वाहिशों का शामियाना। तस्वीरों में दोनों ने हल्के क्रीम और पेस्टल टोन के एथनिक आउटफिट पहने हैं, जिन पर गोल्डन कढ़ाई दिखती है। अंशिका साड़ी में हैं, जबकि विश्नोई कुर्ता-पायजामा में हैं। 30 मार्च को रिसेप्शन
29 मार्च को केके विश्नोई सुबह करीब 10 बजे अपने गांव से बारात लेकर जोधपुर के लिए रवाना होंगे। जोधपुर के होटल अजीत भवन में सात फेरे लेंगे। 30 मार्च को लहरिया रिसॉर्ट में रिसेप्शन होगा, जिसमें कई वीआईपी लोगों के पहुंचने की संभावना है। दोनों ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी शादी का निमंत्रण दिया है। हल्दी की PHOTOS… प्री-वेडिंग शूट की PHOTOS… —- राजस्थान के IPS की वेडिंग सेरेमनी की ये खबरें भी पढ़िए…
राजस्थान मूल के IPS की बरेली SP से सगाई, मंगेतर को गोद में उठाकर किया डांस राजस्थान मूल के IPS अफसर और संभल (यूपी) एसपी कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका वर्मा की सगाई हो गई। संभल में गुरुवार को हुई सेरेमनी में दोनों ने स्टेज पर डांस किया। इस दौरान केके बिश्नोई ने अपनी मंगेतर अंशिका को गोद में उठाया। (पूरी खबर पढ़ें) राजस्थान मूल के IPS केके विश्नोई की यूपी में सगाई:काला चश्मा पहनकर SP मंगेतर संग किया डांस, 27 मार्च को बाड़मेर में हल्दी-संगीत 3 साल पहले मिले, फिर शुरू हुई लव स्टोरी IPS अंशिका वर्मा और IPS केके बिश्नोई की पहली मुलाकात साल-2023 में गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी थे। यहीं पर अंशिका अंडर ट्रेनिंग IPS ऑफिसर थीं। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *