DniNews.Live

IPS रमणीक ने नागालैंड की DSP लिका से की शादी:मुजफ्फरनगर में हुआ रिसेप्शन, नागालैंड में है दोनों की तैनाती

मुजफ्फरनगर के IPS अधिकारी रमणीक त्यागी ने नागालैंड की लिका अचुमि से शादी की है। चरथावल में आशीर्वाद समारोह रखा गया, जिसमें नवविवाहित जोड़े को बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रमणीक त्यागी ने यूपीएससी 2021 की परीक्षा में देशभर में 437वीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद उन्हें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कैडर मिला और वर्तमान में उनकी तैनाती नागालैंड में है। नागालैंड में तैनाती के दौरान ही रमणीक की मुलाकात दीमापुर की रहने वाली लिका अचुमि से हुई। लिका अचुमि भी नागालैंड पुलिस सेवा में कार्यरत हैं। साथ में काम करते हुए दोनों का अफेयर हुआ, इसके बाद शादी हो गई। देखिए खबर से जुड़ी तस्वीरें… नागालैंड में ड्यूटी के दौरान शुरू हुई प्रेम कहानी रमणीक त्यागी की तैनाती वर्तमान में नागालैंड में है। यहीं सेवा के दौरान उनकी मुलाकात दीमापुर निवासी लिका अचुमि से हुई। दिलचस्प बात यह है कि लिका अचुमि भी नागालैंड पुलिस सेवा में कार्यरत हैं। साथ काम करने और एक-दूसरे के विचारों को समझने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद दोनों ने अपने परिवारों की सहमति से इस रिश्ते को विवाह में बदलने का निर्णय लिया। चरथावल में आशीर्वाद समारोह: पूर्व मंत्री योगराज सिंह समेत कई दिग्गज पहुंचे मंगलवार रात चरथावल में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग, राजनेता और अधिकारी मौजूद रहे। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने भी समारोह में शिरकत की और नवविवाहित जोड़े को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। समारोह में नागालैंड और उत्तर प्रदेश की संस्कृतियों का मेल दिखा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *