‘यूपी के तत्कालीन डीजीपी प्रशांत कुमार ने मुझे बताया था कि अखिलेश दुबे की मदद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश कर रहे हैं। मुझसे कहा था कि जाइए अमिताभ यश से मिलकर आइए। उनको समझाइए। जब मैं अमिताभ यश से मिलने गया तो उन्होंने कहा कि आपको कैसे फंसा दिया? आप तो रूलिंग पार्टी के प्रदेश संयोजक हैं। अखिलेश दुबे की बेटी आंचल कहती है कि IPS अमिताभ यश मेरे अंकल हैं। उनके रहते हुए मेरे पापा का बाल भी बांका नहीं होगा। मुझे लगता है कि इस स्थिति में मुझे न्याय नहीं मिलेगा। इसलिए मैंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री व महिला आयोग को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु मांगी है।’ यह बात भाजपा नेता रवि सतीजा ने कही। बुधवार को अखिलेश दुबे मुक्ति मोर्चा के सदस्य भाजपा नेता रवि सतीजा और प्रज्ञा त्रिवेदी ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि मैंने अमिताभ यश को अखिलेश दुबे के क्राइम के बारे में बताया। मगर उन्होंने कार्रवाई करने जैसी कोई बात नहीं की। भाजपा नेता बोले- 2 महीने से कार्रवाई रुकी हुई है
मॉल रोड स्थित होटल मंदाकिनी में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि करीब दो माह से अखिलेश दुबे के खिलाफ कार्रवाई रुकी हुई है। भाजपा नेता रवि सतीजा ने रोते हुए कहा कि अखिलेश दुबे ने अपने जाल में फंसा कर लोगों की जिंदगियां बर्बाद की हैं। अखिलेश दुबे ने शुद्ध प्लस पान मसाला के लड़के को फंसा कर दो साल जेल में सड़ने को मजबूर किया। मुझ पर केस करवाया। अब हम लोगों को जान का खतरा है। उम्मीदें ही खत्म होती जा रही हैं। मोर्चा की सदस्य प्रज्ञा त्रिवेदी ने कहा कि अखिलेश दुबे ने कहा कि अखिलेश दुबे ने जो घिनौने अपराध किए हैं, अगर उसे सजा नहीं मिलती तो मुझे इच्छा मृत्यु दी जाए। इस देश में नारी की रक्षा नहीं हो पाएगी, क्योंकि महिला सशक्तिकरण सिर्फ नाटक है। ये नाटक अफसर करें। अधिकारी एक काम करें, वह हमें मार दें। कल को कोई हमारे परिवार को टुकड़ों में मारे इससे अच्छा है कि इच्छा मृत्यु दें दे। मेरी उम्मीदें सरकार से धीरे-धीरे खत्म हो रही है, लिहाजा हम भी खत्म हो जाते हैं। प्रज्ञा बोलीं- हम लोगों को अब IPS अमिताभ से खतरा
प्रज्ञा ने कहा कि अखिलेश दुबे के खिलाफ जो 52 मामलों की जांच एसआईटी कर रही है। उनमें अब तक किसी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस अधिकारी कह रहे कि पहले मामले की जांच होगी, जो निराधार है। कानून में पहले एफआईआर होती है। इसके बाद जांच शुरू की जाती है। अखिलेश दुबे के हर अपराध में साथ देने वाले व मुकदमे में नामजद आरोपी भूपेश अवस्थी व उनके भाइयों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। प्रज्ञा ने कहा कि अखिलेश की बेटी आंचल दुबे अभद्र मैसेज वायरल कर रही है। अब मोर्चे में शामिल लोगों को आईपीएस अमिताभ यश से खतरा है। आईपीएस अमिताभ यश हम लोगों से मिलें और हमे न्याय का आश्वासन दें, नहीं तो हम लोगों को लगेगा कि अखिलेश दुबे की बेटी जो कह रही है। वो सच है। भाजपा नेता मनोज सिंह ने कहा कि कानपुर के फुटपाथ, पार्क जनता के लिए हैं, लेकिन अधिकांश पार्क व खाली प्लाटों पर दुबे का कब्जा है। जिस पर केडीए के अधिकारियों का सहयोग है। कहीं ऐसा न हो कि एक दिन ग्रीनपार्क पर अखिलेश दुबे का कब्जा हो जाए। ED से संपत्ति की जांच की जाए
एडवोकेट आशीष शुक्ला ने कहा कि साकेत नगर स्थित जवाहर समिति की जमीन पर अब तक उन्हें कब्जा नहीं दिया गया। बृजकिशोरी दुबे समिति की ओर से गुजैनी में सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। वहीं सौरभ भदौरिया ने कहा कि अखिलेश ने अपना अपराधिक इतिहास छिपा कर व खुद को पंजाब का रहने वाला बताकर 26 शस्त्र लाइसेंस लुधियाना, पंजाब से बनवाए हैं। एसीपी बाबूपुरवा की जांच में दुबे दोषी भी पाया गया है, लेकिन अब तक डीएम ने लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि सभी 52 मामलों की जांच सीबीआई से कराई जाए। मांग करते हुए कहा कि दुबे ने अवैध तरीके से लगभग 3 हजार करोड़ की संपत्ति अर्जित की है, जिसकी ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) से जांच कराई जानी चाहिए। ……………………………… ये खबर भी पढ़िए- अखिलेश दुबे का करीबी इंस्पेक्टर अरेस्ट होते ही रोने लगा:चिल्लाकर बोला- दम है तो IPS को पकड़ो, मेरा क्या कसूर कानपुर के अखिलेश दुबे का करीबी सस्पेंड इंस्पेक्टर सभाजीत मिश्रा अरेस्ट हो गया। SIT ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे इंस्पेक्टर को पूछताछ के लिए बुलाया था। सूत्रों के मुताबिक, 8 घंटे पूछताछ के बाद रात 9 बजे SIT ने इंस्पेक्टर को गिरफ्तारी के आदेश दे दिए। यह सुनते ही इंस्पेक्टर रोने लगा। जोर-जोर से चिल्लाकर कहने लगा कि इसमें मेरा क्या कसूर है। मैंने तो सिर्फ अफसरों के आदेश का पालन किया। क्या किसी पुलिस अफसर में उस IPS अफसर की गिरफ्तारी करने की क्षमता है, जिसने अखिलेश दुबे के लिए सारे नियम और कानून ताक पर रखकर काम कराया। पढ़ें पूरी खबर
https://ift.tt/oseaZ6l
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply