DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

‘IPS अमिताभ यश कर रहे अखिलेश दुबे की मदद’:भाजपा नेता बोले- तत्कालीन DGP ने कहा था उन्हें समझाइए, इच्छामृत्यु मांगी

आज मैं खुल के कहना चाहता हूं कि, उत्तर प्रदेश के तत्कालीन डीजीपी प्रशांत कुमार ने मुझे बताया था कि अखिलेश दुबे की मदद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश कर रहे हैं। तत्कालीन डीजीपी ने मुझसे कहा था कि जाइये अमिताभ यश से मिलकर आइए, उनको समझाइए। जब मैं अमिताभ यश से मिलने गया तो उन्होंने कहा कि आपको कैसे फंसा दिया, आप तो रूलिंग पार्टी के प्रदेश संयोजक हैं। अखिलेश दुबे की बेटी आंचल कहती है कि आईपीएस अमिताभ यश मेरे अंकल हैं, उनके रहते हुए मेरे पापा का बाल भी बांका नहीं होगा, वो खाल खिंचवा लेंगे। मुझे लगता है कि इस स्थिति में न्याय नहीं मुझे न्याय नहीं मिलेगा। इसलिए मैने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री व महिला आयोग से इच्छा मृत्यु की मांग की है। सूबे के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर व एसटीएफ चीफ अमिताभ यश पर यह गंभीर आरोप अखिलेश दुबे मुक्ति मोर्चा के सदस्य भाजपा नेता रवि सतीजा व प्रज्ञा त्रिवेदी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान लगाए। मॉल रोड में अखिलेश दुबे मुक्ति मोर्चा ने की प्रेस कांफ्रेंस करीब दो माह से अखिलेश दुबे के खिलाफ रुकी कार्रवाई के बाद बुधवार अखिलेश दुबे मुक्ति मोर्चा के सदस्यों ने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर, एसटीएफ चीफ अमिताभ यश, शहर के प्रतिनिधियों व अधिकारियों पर मॉल रोड स्थित होटल मंदाकिनी में प्रेस कांफ्रेंस कर निशाना साधा। भाजपा नेता रवि सतीजा ने रोते हुए कहा कि अखिलेश दुबे ने अपने जाल में फंसा कर लोगों की जिंदगियां बर्बाद की है। मैंने अमिताभ यश से बताया कि अखिलेश दुबे अपने घर के पास उस्मान में रहने वाली शातिर लड़कियों से द्वारा लोगों को फंसा कर करोड़ों की वसूली कर रहा है। प्रज्ञा त्रिवेदी बोली-सरकार से खत्म हो रहीं उम्मीदें सतीजा ने कहा कि दुबे ने शुद्ध प्लस पान मसाला के लड़के को अखिलेश दुबे ने फंसा कर दो साल जेल में सड़ने को मजबूर किया। उन्होंने बताया कि अखिलेश के खिलाफ जारी लड़ाई जारी के क्रम में एक और जीत उन्हें हासिल हुई है। फर्जी मुकदमे में फंसा कर रंगदारी मामले में दुबे की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। मोर्चा की सदस्य प्रज्ञा त्रिवेदी ने कहा कि अखिलेश दुबे ने कहा कि अखिलेश दुबे ने जो घिनौने अपराध किए है, अगर उनकी सजा उसको नहीं मिलती तो उसे मुझे इच्छा मृत्यु दी जाए। क्योंकि इस देश में नारी की रक्षा नहीं हो पाएगी, महिला सशक्तिकरण का नाटक अपने अधिकारियों के लिए रखें और हमें मार दें। कल को कोई हमारे परिवार को टुकड़ों में मारे इससे अच्छा है कि इच्छा मृत्यु दें दे। मेरी उम्मीदें सरकार से धीरे–धीरे खत्म हो रही है, लिहाजा हम भी खत्म हो जाते हैं। भूपेश व दुबे के भाइयों की गिरफ्तारी की मांग प्रज्ञा ने कहा कि अखिलेश दुबे के खिलाफ जो 52 मामलों की जांच एसआईटी कर रही है, उनमें अब तक किसी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस अधिकारी कह रहे कि पहले मामले की जांच होगी, जो निराधार है। कानून में पहले एफआईआर होती है। इसके बाद जांच शुरू की जाती है। अखिलेश दुबे के हर अपराध में साथ देने वाले व मुकदमे में नामजद आरोपी भूपेश अवस्थी व उनके भाइयों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। प्रज्ञा ने अखिलेश की बेटी आंचल दुबे पर अभद्र मैसेज वायरल करने का आरोप लगाया। कहा कि मोर्चे में शामिल लोगों को आईपीएस अमिताभ यश से खतरा है। तंज कसा-ग्रीनपार्क पर कब्जा न कर ले अखिलेश आईपीएस अमिताभ यश हम लोगों से मिले और हमे न्याय का आश्वासन दें, नहीं तो हम लोगों को लगेगा कि अखिलेश दुबे की बेटी जो कह रही है वो सच है। वहीं भाजपा नेता मनोज सिंह ने कहा कि कानपुर के फुटपाथ, पार्क जनता के लिए हैं, लेकिन अधिकांश पार्क व खाली प्लाटों पर दुबे का कब्जा है, जिस पर केडीए के अधिकारियों का सहयोग है। उन्होंने तंज कसा कि कहीं ऐसा न हो कि एक दिन ग्रीनपार्क पर अखिलेश दुबे का कब्जा हो जाए। ED से संपत्ति की जांच कराने की मांग एडवोकेट आशीष शुक्ला ने कहा कि साकेत नगर स्थित जवाहर समिति की जमीन पर अब तक उन्हें कब्जा नही दिया गया। बृजकिशोरी दुबे समिति की ओर से गुजैनी में सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। वहीं सौरभ भदौरिया ने कहा कि अखिलेश ने अपना अपराधिक इतिहास छिपा कर व खुद को पंजाब का रहने वाला बताकर 26 शस्त्र लाइसेंस लुधियाना, पंजाब से बनवाए हैं। एसीपी बाबूपुरवा की जांच में दुबे दोषी भी पाया गया है, लेकिन अब तक डीएम ने लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि सभी 52 मामलों की जांच सीबीआई से कराई जाए। मांग करते हुए कहा कि दुबे ने अवैध तरीके से लगभग 3 हजार करोड़ की संपत्ति अर्जित की है, जिसकी ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) से जांच कराई जानी चाहिए।


https://ift.tt/GTRbixO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *