DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

IPL ऑक्शनःपप्पू यादव के बेटे समेत बिहार के 6 खिलाड़ी:सांसद के बेटे का बेस प्राइस 30 लाख; पिछले साल 8 करोड़ में खरीदे गए थे आकाशदीप

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ऑक्शन आज अबू धाबी के एतिहाद एरीना में होगा। इस लीग के लिए नीलामी में शामिल 350 खिलाड़ियों में से बिहार के 6 खिलाड़ियों पर भी बोली लगेगी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से भेजे गए लिस्ट में ऑक्शन के लिए 4 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमें तेज गेंदबाज साकिब हुसैन, मोहम्मद इजहार, साबिर खान के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज बिपीन सौरभ का नाम शामिल है। वहीं, सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन और टीम इंडिया में खेलने वाले आकाश दीप पर भी बोली लगेगी। आकाश दीप को लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिलीज कर दिया है। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन, दिल्ली कैपिटल्स ने मुकेश कुमार को और राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को रिटेन कर लिया है। आइए अब एक-एक कर इन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं… 2024 में साकिब को KKR ने 20 लाख रुपए में खरीदा था IPL 2026 ऑक्शन की लिस्ट में 21 साल के बिहार के गोपालगंज के साकिब हुसैन का भी नाम शामिल है। साकिब दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। वह 2024 और 2025 सीजन के लिए हुई नीलामी का भी हिस्सा रह चुके हैं। उनके पिता अली अहमद हुसैन सऊदी अरब में मजदूरी करते हैं। 2024 में साकिब हुसैन को IPL टीम KKR ने 20 लाख रुपए में खरीदा था। वह चेन्नई सुपर किंग में नेट बॉलर के रूप में भी चयनित हुए थे। वह अब तक 6 फर्स्ट क्लास और 12 T20 मैच खेल चुके हैं। फर्स्ट क्लास में उनके नाम 16 विकेट दर्ज हैं। 2024 और 2025 सीजन के IPL ऑक्शन का रह चुके हिस्सा औरंगाबाद के सत्येंद्र नगर में जन्में बिपिन सौरभ भी ऑक्शन की लिस्ट में शामिल हैं। बिपिन सौरभ विकेटकीपर और बैट्समैन हैं। वह 2024 और 2025 सीजन के लिए हुई नीलामी का भी हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि, उनपर किसी टीम ने बोली नहीं लगाई। उन्होंने बिहार के लिए 26 फर्स्ट क्लास, 22 लिस्ट-ए और 30 टी20 मैच खेला है। वे अंडर-19 स्टेट मैच में ऑल ओवर बिहार में 19 डिस्ट्रिक्ट के हाईएस्ट स्कोरर रहे हैं। IPL 2022 के ऑक्शन में भी आ चुका साबिर का नाम मोतिहारी के साबिर खान का नाम IPL 2022 के ऑक्शन में भी आ चुका है। इसके बाद उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कैंप में बुलाया गया था। वे पिछले IPL सीजन में राजस्थान रॉयल्स के साथ बतौर नेट गेंदबाज जुड़े थे। साबिर अंडर-19 एशिया कप में भी भारतीय टीम के सदस्य रह चुके हैं। तेज गेंदबाज हैं इजहार वहीं, मोहम्मद इजहार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद हैं। वे IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के नेट गेंदबाज रह चुके हैं। 21 साल के मोहम्मद इजहार ने हाल ही में SMAT में छत्तिसगढ़ के खिलाफ डेब्यू करते हुए मध्य प्रदेश के खिलाफ 4 विकेट चटका दिए थे। वो सुपौल के छातापुर के ठुठी गांव के रहने वाले हैं ऑक्शन में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन IPL ऑक्शन में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन पर भी बोली लगेगी। सार्थक रंजन का नाम ऑक्शन लिस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखा गया है। पहली बार उनपर IPL में बोली लग रही है। सार्थक दिल्ली के लिए रणजी खेलते हैं। वे एक ओपनिंग बैट्समैन हैं। दिल्ली प्रीमियर लीग में सार्थक रंजन ने 9 मैच में करीब 448 रन बना दिए थे। दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की तरफ से खेलने वाले सार्थक रंजन ने 58 गेंदों पर शतक लगाया था। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के मारे थे। उन्होंने 8 मुकाबलों में 49.86 की औसत के साथ 349 रन बनाए थे, जिसमें 14 छक्के और 37 चौके शामिल थे। ऑक्शन में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने उन्हें 12 लाख रुपए से ज्यादा की रकम में खरीदा था। इस लीग में अपनी बल्लेबाजी से सार्थक ने सभी को प्रभावित किया है। तब से ही उनकी IPL में खेलने की चर्चा तेज थी। 2018 में टीम में शामिल करने पर हुआ था विवाद सार्थक रंजन को साल 2018 में दिल्ली ने सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल किया था। तब काफी विवाद हुआ था। उन्हें बिना मैच खेले टीम में शामिल कर लिया गया था, जबकि अंडर-23 के टॉप स्कोरर हितेन दलाल को रिजर्व में बैठा दिया गया था। तब सार्थक की उम्र 21 थी। उन्हें उन खिलाड़ियों के ऊपर चुना गया, जिन्होंने अंडर-23 टीम के लिए रन बनाए थे। पिछले साल 8 करोड़ में खरीदे गए थे आकाश दीप रोहतास के बड्डी गांव के आकाश दीप को लखनऊ सुपर जायंट्स ने पिछले साल 8 करोड़ में खरीदा था। हालांकि, टीम ने उन्हें ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया है। आकाश दीप IPL 2024 तक 50 लाख की बेस प्राइस पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेल रहे थे। वे बंगाल से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने 2024 सीरीज के चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। इंग्लैंड के खिलाफ 2025 में एजबेस्टन टेस्ट मैच में उन्होंने 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था। इसके साथ ही उन्होंने 94 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली थी। एक ही मैच में 10 विकेट और अर्धशतक बनाने वाले आकाश दीप दुनिया के 12वें और इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले भारतीय नाइटवॉचमैन बने थे।


https://ift.tt/I0zb89W

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *