Happy Valmiki Jayanti 2025 Wishes in Hindi: सत्य, धर्म, ज्ञान की हो वृद्धि…अपनों को ऐसे भेजें वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं
Happy Valmiki Jayanti 2025 Wishes in Hindi: ऋषि वाल्मीकि को हिंदी धर्म के सबसे अहम महाकाव्यों में शुमार रामायण की रचना करने के लिए जाना जाता है. उन्हें संस्कृत भाषा के आदिकवि यानी प्रथम कवि के रूप में भी जाना जाता है. हर साल आश्विन महीने की पूर्णिमा को उनकी जयंती मनाई जाती है. इस बार ये खास दिन 7 अक्टूबर, मंगलवार को सेलिब्रेट किया जा रहा है. कहा जाता है कि ऋषि वाल्मीकि के आश्रम में ही माता सीता ने लव-कुश को जन्म दिया था और उन्होंने ही लव-कुश को शिक्षा दी थी. वाल्मीकि ऋषि की जयंती के इस खास मौके पर आप इन कोट्स के जरिए लोगों को विश कर सकते हैं साथ ही स्टेटस-स्टोरी पर भी शेयर कर सकते हैं.
वाल्मीकि जी ने रामायण महाकाव्य में प्रभु श्रीराम के जीवन के संघर्ष से लेकर उनके द्वारा धर्म की स्थापान करने तक के वृतांत को महाकाव्य रामायण का रूप दिया था. उनके द्वारा रचित ये ग्रंथ न सिर्फ हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है, बल्कि ये लोगों को सही मार्ग पर चलने के लिए भी प्रेरित करता है और यही वजह है कि आज भी ऋषि वाल्मीकि लोगों के आदर्श हैं. चलिए देख लेते हैं 30 कोट्स जिनके जरिए आप वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
वाल्मीकि जयंती के कोट्स
- जीवन से मिट जाए अज्ञान का अंधकार,हर तरफ फैले ज्ञान, सत्य और धर्म का फैले प्रकाश, वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
- महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं आपके जीवन में प्रेरणा बनें, हमेशा धर्म की राह पर चलते हुए आप आगे बढ़ें, वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
- वाल्मीकि जी की प्रेरणा से आपका जीवन आदर्शमय बने, जीवन में ज्ञान और सत्य की प्रशस्त हो राहें, वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं!
- वाल्मीकि जी की लिखी रामायण से मिले आपको धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा, आगे बढ़ते जाएं, सदा सत्य का साथ निभाएं, वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं!
- वाल्मीकि जयंती के इस पावन अवसर पर आपके जीवन में आए उजाला, मिले शांति अधर्म से बनी रहे दूरी। वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं!
- वाल्मीकि जी के विचार हमें हमेशा दिखाते हैं सच्चाई का मार्ग, उनके आदर्श हैं हमारे लिए प्रेरणा, वाल्मीकि जयंती की शुभकामना!
- जीवन में अच्छे विचार और संस्कार आएं, आप दूसरों के लिए प्रेरणा बन जाएं। वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं!
- महर्षि वाल्मीकि की अमर रचनाएं हमारे जीवन को दिशा देती रहें, आप हर दिन आदर्शों पर चलते हुए तरक्की करें। वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं!
- रामायण के रचयिता वाल्मीकि जी को उनकी जयंती पर हमारा शत्-शत् नमन। जय वाल्मीकि
- वाल्मीकि जी का ज्ञान अमर है, उनका योगदान हमेशा अमूल्य है। वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं!
- सत्य, साहस और सेवा की प्रेरणा देते हैं वाल्मीकि जी के पावन विचार. महर्षि वाल्मीकि जयंती हार्दिक शुभकामनाएं!
- आज के पावन दिन पर यही है कामना, हर व्यक्ति महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपनाकर जीवन को सफल बनाए। महर्षि वाल्मीकि जयंती हार्दिक शुभकामनाएं!
- शिक्षा, साहित्य और संस्कृति के प्रतीक महर्षि वाल्मीकि जी की जय हो. उनके विचारों को करते हैं हम नमन। महर्षि वाल्मीकि जयंती हार्दिक शुभकामनाएं!
- वाल्मीकि जयंती के विचार आपको हर पल सही मार्ग दिखाएं, रामायण के आदर्शों पर चलकर आप जीवन को धर्ममय बनाएं। महर्षि वाल्मीकि जयंती हार्दिक शुभकामनाएं!
- संस्कृत साहित्य सम्राट वाल्मीकि जी को मेरा हृदय से कोटि-कोटि प्रणाम। जय महर्षि वाल्मीकि!
- अपने शब्दों में भगवान राम के जीवन की गाथा बना गए, ऐसे महान ऋषि वाल्मीकि को उनकी जयंती पर शत्-शत प्रणाम।
- वाल्मीकि जी की शिक्षाएं सभी विचारों को सुंदर बनाएं, हर तरफ धर्म और सद्भावना आए. जय महर्षि वाल्मीकि!
- महर्षि वाल्मीकि की लिखी रामायण का प्रत्येक शब्द हमें प्रभु राम के और करीब ले जाते हैं. महर्षि आपको शत्-शत् नमन!
- महर्षि वाल्मीकि जी के महान विचार हमेशा अमर रहेंगे, जो हमें हमेशा जीवन में सही रास्ता दिखाते हैं जय वाल्मीकि!
- वाल्मीकि जयंती पर करें संकल्प, सदा करेंगे, सत्य और धर्म का पालन। जय महर्षि वाल्मीकि
- सत्य की राह दिखाने वाले महापुरुष महर्षि वाल्मीकि जी के चरणों में हमारा प्रणाम! वाल्मीकि जयंती पर हृदय से शुभकामनाएं
- जो राम को जानते हैं, वे वाल्मीकि जी को भी मानते हैं…महर्षि सभी के लिए पूजनीय हैं। वाल्मीकि जी की जय हो!
- वाल्मीकि जी का लिखा पवित्र महाकाव्य, युगों-युगों तक गूंजता रहेगा। उनके चरणों में मेरा नमन
- महान कवि वाल्मीकि जी हैं हमारी शान, उनकी शिक्षाएं हैं महान…वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
- आज आया है पावन दिन…महापुरुष, संत और महान कवि को मिलकर हम करते हैं नमन, उनकी शिक्षाओं पर चलने का लें संकल्प। जय महर्षि वाल्मीकि!
- महर्षि वाल्मीकि की रचनाएं, ज्ञान और धर्म का अद्भुत संगम है, जो हमारे लिए हैं अमूल्य धरोहार। वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें प्रणाम!
- हमारे हृदय में वास करने वाले वाल्मीकि जी को उनकी जयंती पर अर्पित करते हैं हम श्रद्धा सुमन। जय वाल्मीकि!
- जिन वाल्मीकि जी ने हमें दी साहित्य की महान धरोहर, वो हैं हमारे लिए प्रभु बराबर। वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
- वाल्मीकि जी की शिक्षाएं सभी को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं. ऐसे महान थे हमारे महर्षि। उनके चरणों में सिर झुकाते हैं हम!
- प्रभु श्री राम के पुत्रों को दी शिक्षा, महर्षि वाल्मीकि महान, उनके विचार ले जाएं अज्ञानी संसार से ज्ञान प्रकाश के द्वार। वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/t29SKk4
Leave a Reply