DniNews.Live

GST टीम ने रेगुलेटर फैक्ट्री पर छापा मारा:हापुड़ के बसपा सभासद के चाचा की फैक्ट्री में टैक्स चोरी की आशंका

हापुड़ में मंगलवार को जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की टीम ने एक रेगुलेटर बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। यह फैक्ट्री बुलंदशहर रोड स्थित नई चुंगी के पास है। टीम गौतमबुद्धनगर जिले से आई थी। फिलहाल टीम दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है। बुलंदशहर रोड स्थित नई चुंगी स्थित यह फैक्ट्री बसपा के वार्ड नंबर 19 से सभासद अब्दुल मलिक सैफी के चाचा अफजाल और इकबाल की है। अब्दुल मलिक सैफी मोहल्ला पीरबाउद्दीन के निवासी हैं। लगभग 20 सदस्यीय टीम ने अचानक पहुंचकर यह कार्रवाई शुरू की। टीम ने कार्रवाई के दौरान किसी को भी फैक्ट्री के अंदर आने की अनुमति नहीं दी। देर शाम तक टीम दस्तावेजों की जांच में जुटी रही। बाद में टीम विभिन्न दस्तावेज और लैपटॉप आदि जब्त कर वापस लौट गई। इस कार्रवाई के दौरान टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, फैक्ट्री से बोगस बिलों के माध्यम से माल बनाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई किया जा रहा था। फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *