DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

Goa nightclub fire: लूथरा ब्रदर्स को लगा बड़ा झटका, दिल्ली कोर्ट ने खारिज कर दी अग्रिम जमानत याचिका

दिल्ली की एक अदालत ने गोवा के नाइट क्लब में लगी आग के मामले में लूथरा बंधुओं की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। इस आग में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई थीरोहिणी कोर्ट की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वंदना ने जमानत याचिका खारिज की। 6 दिसंबर की रात नाइट क्लब में आग लगने के बाद लूथरा बंधुओं ने थाईलैंड भाग गए थे। आरोपियों ने थाईलैंड से दिल्ली लौटने के तुरंत बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए चार सप्ताह की अग्रिम जमानत मांगी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वंदना ने लूथरा बंधुओं की ओर से पेश हुए वकीलों की दलीलें सुनने के बाद फैसला शाम 5 बजे तक के लिए सुरक्षित रख लिया। आवेदकों के एक वकील ने दलील दी कि वे तुरंत वापस लौटने और जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं, और अदालत से आग्रह किया कि उन्हें शुरुआत में ही दंडित न किया जाए।

इसे भी पढ़ें: Goa nightclub fire: थाईलैंड में हिरासत में लिए गए फरार लूथरा ब्रदर्स, भारत लाने की तैयारी शुरू

उन्होंने कहा कि बंधुओं ने जल्द से जल्द दिल्ली की अदालत से संपर्क किया था और बिना देरी किए जांच में सहयोग करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा अगर मैं आज रात भारत पहुंचता हूं और जांच अधिकारी (आईओ) मुझे आधी रात को पेश होने के लिए कहता है, तो मैं वहां मौजूद रहूंगा। वकील ने कहा कि ट्रांजिट बेल योग्यता के आधार पर निर्णय नहीं है, बल्कि सही अदालत तक सुरक्षित पहुँच सुनिश्चित करने के लिए एक सीमित सुरक्षा है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का हवाला दिया जिसमें विदेश में मौजूद ऐसे आरोपी को, जिसके खिलाफ ब्लू और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए जाने की योजना थी, अस्थायी सुरक्षा के साथ भारत लौटने की अनुमति दी गई थी।

इसे भी पढ़ें: जेल जाएंगे या मिलेगी राहत? लूथरा बंधुओं की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित

उन्होंने कहा कि मैं केवल कुछ दिनों के लिए सुरक्षा चाहता हूँ ताकि मैं सुरक्षित रूप से अदालत पहुँच सकूँ। जब कोई नागरिक कानून का पालन करने को तैयार हो, तो अदालत को मदद का हाथ बढ़ाना चाहिए, न कि सख्ती बरतनी चाहिए। याचिका का विरोध करते हुए, गोवा राज्य के वकील ने तर्क दिया कि लूथरा बंधुओं ने आग लगने के तुरंत बाद गोवा छोड़ दिया था और वे कानूनी प्रक्रिया से बच रहे थे।


https://ift.tt/g57OB6k

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *