Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज का जलवा, ‘स्त्री’ को छोड़ा पीछे, आलिया-करीना से ‘ताज’ छीनेगी ये एक्ट्रेस?
Filmfare Awards Nominations 2025: कुछ दिनों पहले ही दिल्ली के विज्ञान भवन में नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विनर्स को सम्मानित किया गया. अब बारी है 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025. जिसकी नॉमिनेशन लिस्ट सामने आ गई है. यूं तो कई बड़ी और महंगी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए किरण राव की ‘लापता लेडीज’ टॉप पर है, जिसे 24 नॉमिनेशन मिले हैं. वही जियो स्टूडियो वालों का भी जलवा देखने को मिला है. उन्हें इस फिल्मफेयर अवॉर्ड में टोटल 54 नॉमिनेशन मिले हैं. जबकि, 14 नॉमिनेशन के साथ स्त्री 2 भी लाइन में हैं. हालांकि, बेस्ट फिल्म, लीड और सपोर्टिंग एक्टर, डायरेक्टर, क्रिटिक्स अवॉर्ड्स,
डेब्यू, म्यूजिक, और बैकग्राउंड स्कोर के हर सेक्शन को नॉमिनेशन मिला है.
वहीं ‘लापता लेडीज’ और ‘स्त्री 2’ के बाद 8 नॉमिनेशन के साथ आर्टिकल 370 भी लिस्ट में शामिल है. जबकि तेरी बातों में उलझा जिया और शैतान को भी कई नॉमिनेशन मिले हैं. आइए आपको सबसे पहले लिस्ट दिखाते हैं कि किस कैटेगरी में किस फिल्म को नॉमिनेशन हासिल हुए हैं. वहीं किसे बेस्ट एक्टर एंड एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया है.
फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 (नॉमिनेशन):
- बेस्ट फिल्म
आर्टिकल 370
भूल भुलैया 3
किल
लापता लेडीज
स्त्री 2
2. बेस्ट डायरेक्टर
आदित्य सुहास जांभले (आर्टिकल 370)
अमर कौशिक (स्त्री 2)
अनिस बज्मी (भूल भुलैया 3)
किरण राव (लापता लेडीज)
निखिल नागेश भट्ट (किल)
3. क्रिटिक्स अवॉर्ड (बेस्ट फिल्म)
आई वांट टू टॉक (सुजीत सरकार)
लापता लेडीज (किरण राव)
मैदान (अमित रविंद्रनाथ शर्मा)
मेरी क्रिसमस (श्रीराम राघवन)
द बकिंघम मर्डर्स (हंसल मेहता)
4. बेस्ट एक्टर (लीड रोल)
अभिषेक बच्चन (आई वांट टू टॉक)
अजय देवगन (मैदान)
अक्षय कुमार (सरफिरा)
हृतिक रोशन (फाइटर)
कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन)
राजकुमार राव (स्त्री 2)
5. क्रिटिक्स अवॉर्ड (बेस्ट एक्टर)
अभिषेक बच्चन (आई वांट टू टॉक)
प्रतीक गांधी (माडगांव एक्सप्रेस)
राजकुमार राव (श्रीकांत)
रणदीप हुड्डा (स्वतंत्रता वीर सावरकर)
स्पर्श श्रीवास्तव (लापता लेडीज)
6. बेस्ट एक्ट्रेस (लीड रोल)
आलिया भट्ट (जिगरा)
करीना कपूर खान (क्रू)
कृति सेनन (तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया)
श्रद्धा कपूर (स्त्री 2)
तब्बू (क्रू)
यामी गौतम (आर्टिकल 370)
7. क्रिटिक्स अवॉर्ड (बेस्ट एक्ट्रेस)
आलिया भट्ट (जिगरा)
करीना कपूर खान (द बकिंघम मर्डर्स)
नितंशी गोयल (लापता लेडीज)
प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)
विद्या बालन (दो और दो प्यार)
8. बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल)
पंकज त्रिपाठी (स्त्री 2)
परेश रावल (सरफिरा)
आर माधवन (शैतान)
राघव जुयाल (किल)
रवि किशन (लापता लेडीज)
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/MD5Rm08
Leave a Reply