DniNews.Live

Donald Trump का Iran को Final Warning, देर होने से पहले सुधर जाओ, अंजाम अच्छा नहीं होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि ईरानी वार्ताकार एक समझौते के लिए भीख मांग रहे थे जबकि उनके अनुसार देश सैन्य रूप से पूरी तरह तबाह हो चुका था, और उन्होंने तेहरान के इस सार्वजनिक बयान को खारिज कर दिया कि वह केवल वाशिंगटन के प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है। उन्होंने कहा कि ईरानी वार्ताकार बहुत अलग और अजीब हैं। वे हमसे समझौता करने की भीख मांग रहे हैं, जो उन्हें करना ही चाहिए क्योंकि सैन्य रूप से उनका पूरी तरह सफाया हो चुका है और उनके वापसी की कोई संभावना नहीं है, फिर भी वे सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं कि वे केवल हमारे प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। गलत!!! 
 

इसे भी पढ़ें: Iran War के बीच Donald Trump का China दौरा टला, अब May में Xi Jinping से होगी मुलाकात

डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को ट्रुथ सोशल पोस्ट में कहा कि उन्हें जल्द ही गंभीरता दिखानी चाहिए, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, क्योंकि एक बार ऐसा हो गया तो फिर पीछे मुड़ना संभव नहीं होगा, और परिणाम अच्छे नहीं होंगे। ये टिप्पणियां वाशिंगटन और तेहरान की ओर से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों को लेकर विरोधाभासी संकेतों के बीच आई हैं। ईरान द्वारा अमेरिका द्वारा प्रस्तावित 15 सूत्री युद्धविराम प्रस्ताव को अस्वीकार करने के बावजूद, ट्रंप ने बार-बार दावा किया है कि समझौता होने ही वाला है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 14 और 15 मई को चीन की यात्रा करेंगे, जहां वह चीन के अपने समकक्ष शी चिनफिंग के साथ पुनर्निर्धारित शिखर वार्ता में भाग लेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय एवं आवास ‘व्हाइट हाउस’ ने यह जानकारी दी। ट्रंप इससे पहले इस माह के अंत में चीन की यात्रा करने वाले थे लेकिन उन्होंने ईरान के साथ जारी युद्ध के कारण यात्रा का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। ट्रंप की ‘बहुप्रतीक्षित’ चीन यात्रा की घोषणा करते हुए ‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप इस वर्ष वॉशिंगटन में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनकी पत्नी पेंग लीयुआन की मेजबानी करेंगे। 
 

इसे भी पढ़ें: All-Party Meeting Highlight | पश्चिम एशिया संकट: सर्वदलीय बैठक में सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस, पाकिस्तान को बताया ‘दलाल राष्ट्र’

यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों नेताओं ने युद्ध को समाप्त करने की शर्त पर बैठक को पुनर्निर्धारित किया, इस पर लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति और शी के बीच बैठक को पुनर्निर्धारित करने के विषय में कोई चर्चा नहीं हुई थी। लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति शी यह समझते हैं कि इस समय पूरे क्षेत्र में मौजूदा हालात के मद्देनजर राष्ट्रपति (ट्रंप) का उपस्थित रहना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बैठक स्थगित करने के अनुरोध को समझा और स्वीकार किया। इसीलिए अब हमारी बैठक हो रही है।
Source: Prabha Sakshi via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *