DniNews.Live

DM ने पेट्रोल-डीजल पंपों का किया निरीक्षण:पर्याप्त स्टॉक मिला, गैलन में बिक्री पर लगाई रोक

महराजगंज जिले में पेट्रोल और डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच, जिलाधिकारी ने शुक्रवार को विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम सदर जितेंद्र सिंह और जिला पूर्ति अधिकारी भी मौजूद थे।निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य ईंधन की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था का जायजा लेना था, ताकि अफवाहों पर विराम लगाया जा सके। जिलाधिकारी सबसे पहले पकड़ी स्थित एक पेट्रोल पंप पहुंचे। वहां उन्होंने स्टॉक और बिक्री की स्थिति की जानकारी ली। पंप संचालक ने बताया कि पेट्रोल का कुल स्टॉक 34,002 लीटर था, जिसमें से लगभग 5,000 लीटर की बिक्री हो चुकी थी। डीजल का स्टॉक 43,792 लीटर में से 3,523 लीटर बिका था। संचालक ने यह भी स्पष्ट किया कि ईंधन की कोई कमी नहीं है और तेल कंपनियों द्वारा नियमित आपूर्ति की जा रही है। इसके बाद जिलाधिकारी महुअवा ढाला स्थित मां बोकड़ा देवी फिलिंग स्टेशन पहुंचे। यहां भी पेट्रोल और डीजल की बिक्री सामान्य रूप से चल रही थी। पेट्रोल का स्टॉक 23,890 लीटर में से 8,161 लीटर और डीजल का स्टॉक 14,419 लीटर में से मात्र 91 लीटर बिका था। आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से सामान्य निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी पंप संचालकों को निर्देश दिए कि वे किसी भी स्थिति में गैलन या डिब्बों में ईंधन की बिक्री न करें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामान्य खरीद की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। केवल आवश्यकतानुसार ही पेट्रोल-डीजल की खरीद करें। प्रशासन के अनुसार, जनपद के कुल 134 पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *