Dhanteras Gold Muhurat: धनतेरस पर सोना कितने बजे खरीदना चाहिए? ये है सबसे शुभ मुहूर्त

Dhanteras Gold Muhurat: धनतेरस पर सोना कितने बजे खरीदना चाहिए? ये है सबसे शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2025 gold buying time: धनतेरस का दिन दिवाली के पर्व की शुरुआत का प्रतीक होता है. हर साल कार्तिक मास से कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस मनाया जाता है. इस बार धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा. इस पर्व पर आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है. धनतेरस का दिन खरीदारी करने के लिए सबसे शुभ माना जाता है. इस दिन लोग सोना, चांदी, नए बर्तन और बहुत सी चीजों की खरीदारी करते हैं. अगर आप भी इस धनतेरस पर सोना खरीदने जा रहे हैं, तो चलिए आपको बताते हैं सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है.

धनतेरस में सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है?

धनतेरस के दिन सोना खरीदने के लिए सबसे अच्छा समय अमृत काल माना जा रहा है. 18 अक्टूबर को अमृत काल सुबह 8 बजकर 50 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक रहेगा. धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान सोना-चांदी खरीदने से धन में वृद्धि होती है.

  1. सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त – सुबह 8:50 से सुबह 10:33 मिनट तक.

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

धनतेरस के दिन भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त प्रदोष काल शुभ माना जाता है. 18 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 16 मिनट से लेकर 08 बजकर 20 मिनट तक है. इस दौरान आप भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर सकते हैं.

  1. पूजा का शुभ मुहूर्त – शाम 7:16 से रात 8:20 मिनट तक.

धनतेरस के दिन शॉपिंग का शुभ मुहूर्त क्या है?

ज्योतिष के मुताबिक, धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए तीन शुभ मुहूर्त मिलेंगे. 18 अक्टूबर को सुबह 08 बजकर 50 मिनट से 10 बजकर 33 मिनट तक. दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक. वहीं, तीसरा शाम 7:16 से रात 8:20 मिनट तक रहेगा.

  1. खरीदारी का पहला शुभ मुहूर्त – सुबह 8:50 से सुबह 10:33 मिनट तक.
  2. खरीदारी का दूसरा शुभ मुहूर्त – सुबह 11:43 से दोपहर 12:28 मिनट तक.
  3. खरीदारी का तीरसा शुभ मुहूर्त – शाम 7:16 से रात 8:20 मिनट तक.

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/SAWPLmY