Dhanteras 2025: धनतेरस पर गृह प्रवेश कर सकते हैं या नहीं? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Dhanteras 2025: धनतेरस पर गृह प्रवेश कर सकते हैं या नहीं? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Dhanteras par Grah Pravesh: हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि इस दिन भगवान धन्वंतरि अपने हाथों में अमृत कलश लेकर क्षीर सागर से प्रकट हुए थे. इसी वजह से धनतेरस के दिन खरीदारी करते हैं. इस दिन लोग सोना, चांदी, नए बर्तन और झाड़ू आदी खरीदते हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि जब धनतेरस का दिन बहुत शुभ है तो क्या इस दिन गृह प्रवेश किया जा सकता है. चलिए आपको इस लेख में बताते हैं कि धनतेरस पर गृह प्रवेश करना चाहिए या नहीं.

धनतेरस पर गृह प्रवेश

वास्तु शास्त्र के अनुसार, धनतेरस पर गृह प्रवेश अशुभ होता है. धार्मिक दृष्टि से धनतेरस पर गृह प्रवेश करना शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि इस दिन वास्तु सुप्त अवस्था में होता है और ऐसा करने से घर में दुर्भाग्य और आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं. धनतेरस पर नए घर में प्रवेश करने के बजाय आप किसी अन्य शुभ तिथि पर गृह प्रवेश कर सकते हैं जैसे दिवाली से कुछ दिन पहले या बाद की तिथियां.

क्या धनतेरस पर गृह प्रवेश करना चाहिए?

धनतेरस कार्तिस मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर पड़ता है, जो कि चातुर्मास में आती है. चातुर्मास में विवाह, सगाई, गृह प्रवेश और नामकरण आदि कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है. इसी वजह से धनतेरस पर गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए. चातुर्मास का समापन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी (देवउठनी एकादशी) पर होता है. इसके बाद भगवान विष्णु योग निद्रा से जागृत हो जाएंगे, जिससे सभी मांगलिक और शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी.

धनतेरस पर गृह प्रवेश क्यों नहीं करना चाहिए?

वास्तु का सिद्धांत:- वास्तु के मुताबिक, धनतेरस पर नए घर में प्रवेश करना अशुभ होता है, क्योंकि इस समय वास्तु देव सुप्त यानी निष्क्रिय अवस्था में होते हैं.

दुर्भाग्य का खतरा:- ऐसा माना जाता है कि धनतेरस पर गृह प्रवेश करने से घर में दुर्भाग्य और नकारात्मकता आ सकती है.

आर्थिक समस्याएं:- धनतेरस पर नए घर में प्रवेश करने पर घर के मालिक और परिवार के सदस्यों को आर्थिक तंगी या धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

धनतेरस पर गृह प्रवेश के बजाय करें ये काम

आप धनतेरस पर पुराने घर के कुछ हिस्सों में मरम्मत या बदलाव के बाद उसमें प्रवेश कर सकते हैं. अगर आप धनतेरस पर कोई नया व्यवसाय या व्यापार शुरू कर रहे हैं, तो यह दिन उसके लिए बेहद शुभ है. धनतेरस पर आप नए घर में प्रवेश करने के बजाय कुछ नया व्यापार जैसे सोना-चांदी, दवा या सौंदर्य प्रसाधन का कारोबार, या वाहन खरीदना शुभ माना जाता है.

अक्टूबर 2025 गृह प्रवेश मुहूर्त

अक्टूबर 2025 में गृह प्रवेश के लिए तीन शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं:- 23 अक्टूबर (गुरुवार), 24 अक्टूबर (शुक्रवार) और 29 अक्टूबर (बुधवार).

  • 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार – सुबह 04:51 बजे से 24 अक्टूबर को सुबह 06:28 बजे तक.
  • 24 अक्टूबर 2025, शुक्रवार – सुबह 06:28 बजे से 25 अक्टूबर को रात 01:19 बजे तक.
  • 29 अक्टूबर 2025, बुधवार – सुबह 06:31 बजे से लेकर सुबह 09:23 बजे तक.

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/v4qw2QA