सीतापुर में शनिवार की देर रात पहुंचे उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने बिहार चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि बिहार के डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी के साथ उनकी बैठक हो चुकी है। बॉर्डर पर सघन सेकंड अभियान के तहत अभय शराब और अवैध पैसों की आवाजाही पर लगाम लगाई जा रही है और सीजर की कार्रवाई की जा रही है। नैमिषारण्य के PWD गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए डीजीपी ने कहा कि यूपी में बढ़ते साइबर अपराधों के लिए अब प्रत्येक थाने में साइबर डेस्क स्थापित किए जाएंगे। ये डेस्क लगातार अपराधों पर निगरानी रखेंगे और त्वरित कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि अब तक साइबर अपराध से जुड़े 24% पैसों को सीज किया जा चुका है और इसे बढ़ाकर 50% तक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। थाने का निरीक्षण और मिशन शक्ति का मूल्यांकन देर रात पत्नी के साथ मंदिर दर्शन और पूजन करने के बाद डीजीपी नैमिषारण्य कोतवाली का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा की और आठ महिला पुलिस कर्मियों से बातचीत कर उनके कार्य की सराहना की।
साफ-सफाई और टूरिज्म पुलिस पर जोर थाने के अंदर गंदगी देख डीजीपी ने नाराजगी जताई और थानाध्यक्ष को साफ-सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद डीजीपी ने ललिता देवी मंदिर में माथा टेका और वापस लखनऊ के लिए रवाना हो गए। उन्होंने टूरिज्म पुलिस को बढ़ावा देने की भी बात कही।
https://ift.tt/5d1Db6R
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply