DniNews.Live

DDU का नेचर इंडेक्स रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन:हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स में 124वां, इंडियन यूनिवर्सिटीज में 64वां रैंक हासिल किया

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने एक बार फिर इंटर नेशनल लेवल के ‘नेचर इंडेक्स रैंकिंग’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के टॉप एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स में अपनी जगह पक्की की है। इस साल भारत के 519 हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स को इस लिस्ट में जगह मिली, जिसमें 214 विश्वविद्यालय शामिल हैं। हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स कैटेगरी में डीडीयू 124वां स्थान पर है और भारतीय विश्वविद्यालयों में 64वां स्थान हासिल किया है। फिजिकल साइंस में HEIs में 72वां स्थान
वहीं फिजिकल साइंस कैटेगरी में भारत के 252 HEIs को स्थान मिला। जिनमें डीडीयू 72वां स्थान, भारतीय विश्वविद्यालयों में 43वां स्थान, और उत्तर प्रदेश के राज्य और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में तीसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि में विश्वविद्यालय के तीन महत्वपूर्ण शोध प्रकाशनों का योगदान रहा, जिनमें दो शोध पत्र यूरोपियन फिजिकल जर्नल सी और दी एस्ट्रोफिजिकल जर्नल लेटर्स में प्रकाशित हुए। स्वास्थ्य विज्ञान में HEIs में 113वां स्थान
इसके अलावा स्वास्थ्य विज्ञान श्रेणी में भारत के 218 HEIs (78 विश्वविद्यालय सहित) को स्थान मिला। DDUGU ने सभी HEIs में 113वां स्थान और भारतीय विश्वविद्यालयों में 43वां स्थान प्राप्त किया। इस श्रेणी में नेचर मेडिसिन (Nature Medicine) जैसी प्रतिष्ठित पत्रिका में प्रकाशित शोध ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। शोध प्रकाशनों के आधार पर होती रैंकिंग
नेचर इंडेक्स विश्वभर के उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशनों के आधार पर संस्थानों का मूल्यांकन करता है। इसमें प्रमुख रूप से प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिकाओं में प्रकाशित शोध पत्रों की संख्या, गुणवत्ता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को ध्यान में रखा जाता है। यह रैंकिंग विशेष रूप से प्राकृतिक और स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्रों में शोध उत्कृष्टता को मापती है। कुलपति ने जताई खुशी
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के प्रयासों का परिणाम है। विश्वविद्यालय में शोध गुणवत्ता, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और उच्च स्तरीय प्रकाशनों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रया स किया जा रहा है। जिनके सकारात्मक परिणाम अब वैश्विक मंच पर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय को और बेहतर शोध, नवाचार और वैश्विक पहचान की दिशा में प्रेरित करेगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *