Breaking News

CSJMU में 2026-27 सत्र के दाखिले शुरू:175 कोर्सों के लिए रजिस्ट्रेशन ओपन, JEE और मेरिट से मिलेगा दाखिला


                 CSJMU में 2026-27 सत्र के दाखिले शुरू:175 कोर्सों के लिए रजिस्ट्रेशन ओपन, JEE और मेरिट से मिलेगा दाखिला

CSJMU में 2026-27 सत्र के दाखिले शुरू:175 कोर्सों के लिए रजिस्ट्रेशन ओपन, JEE और मेरिट से मिलेगा दाखिला

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) में नए सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। कैंपस में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में संचालित 13 स्कूलों के कुल 175 कोर्सों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस बार 150 से अधिक कोर्सों में सीधे मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा, जबकि तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा देनी होगी। 18 कोर्सों के लिए देनी होगी प्रवेश परीक्षा
यूनिवर्सिटी की डीन एकेडमिक प्रो. बृष्टि मित्रा के मुताबिक, कैंपस के 18 चुनिंदा कोर्सों में दाखिला केवल एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगा। UIET की सभी ब्रांचों में प्रवेश Joint Entrance Examination (JEE) के माध्यम से तय होगा, जबकि फार्मेसी के लिए Graduate Pharmacy Aptitude Test (GPAT) स्कोर अनिवार्य किया गया है। बीएड में प्रवेश राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा से होगा, जबकि इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम के लिए National Testing Agency (NTA) की परीक्षा देनी होगी। इसके अलावा MCA, मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, एमएड और क्लीनिकल साइकोलॉजी जैसे कोर्सों के लिए विश्वविद्यालय स्वयं प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। 157 कोर्सों में मेरिट से एंट्री, इंटरव्यू और GD से होगा आकलन
ज्यादातर छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि 157 कोर्सों में प्रवेश के लिए कोई बड़ी लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। इन कोर्सों में चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। हालांकि कुछ कोर्सों में मेरिट के साथ पर्सनल इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन (GD) भी आयोजित किए जाएंगे। इससे छात्रों की विषय समझ और व्यक्तित्व का आकलन किया जाएगा। यह प्रक्रिया कैंपस के सभी 13 स्कूलों पर लागू होगी। 300 रुपये में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, ब्रोशर में पूरी जानकारी
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. दिवाकर अवस्थी ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी रखी गई है। छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के दौरान फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करने होंगे, साथ ही 300 रुपये शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिशन ब्रोशर में सभी कोर्सों की फीस, सीटों की संख्या और संबंधित कोर्स कोऑर्डिनेटर का मोबाइल नंबर भी दिया गया है। छात्र सीधे विभागों से संपर्क कर अपनी शंकाओं का समाधान कर सकते हैं।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *