Breaking News

CSJMU में ‘जज-वकील’ बनने का मौका:लॉ के 5 बड़े कोर्स में एडमिशन शुरू, मेरिट से होगा चयन


                 CSJMU में 'जज-वकील' बनने का मौका:लॉ के 5 बड़े कोर्स में एडमिशन शुरू, मेरिट से होगा चयन

CSJMU में ‘जज-वकील’ बनने का मौका:लॉ के 5 बड़े कोर्स में एडमिशन शुरू, मेरिट से होगा चयन

अगर आप कानून की बारीकियां समझकर न्याय के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) का अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज सुनहरा अवसर लेकर आया है। विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए अपने प्रतिष्ठित विधि पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार पाठ्यक्रम में पारंपरिक कानून के साथ साइबर लॉ, कॉर्पोरेट लॉ और बौद्धिक संपदा अधिकार जैसे आधुनिक विषय शामिल किए गए हैं, ताकि छात्र समय के साथ कदम मिला सकें। मेरिट के आधार पर मिलेगा सीधा दाखिला
प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि इन पाठ्यक्रमों में चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा। स्नातक स्तर पर बीए-एलएलबी (ऑनर्स), बीबीए-एलएलबी (ऑनर्स) और तीन वर्षीय एलएलबी (ऑनर्स) में प्रवेश लिया जा सकता है। पांच वर्षीय एकीकृत कोर्स के लिए इंटरमीडिएट पास होना आवश्यक है, जबकि तीन वर्षीय एलएलबी के लिए स्नातक डिग्री अनिवार्य है। इसके अलावा उच्च शिक्षा के लिए एक वर्षीय और दो वर्षीय एलएलएम के विकल्प भी उपलब्ध हैं। प्रैक्टिकल ट्रेनिंग से निखरेगी प्रतिभा
विश्वविद्यालय में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव पर भी जोर दिया जा रहा है। छात्रों को न्यायालय की कार्यप्रणाली समझाने के लिए मूट कोर्ट अभ्यास, विधिक ड्राफ्टिंग और केस स्टडी विश्लेषण जैसी गतिविधियां कराई जाती हैं। विभाग की गुणवत्ता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हाल ही में यहां के 10 से अधिक विद्यार्थियों ने यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। क्लाइंट काउंसलिंग प्रतियोगिताएं भी छात्रों को पेशेवर वकालत के लिए तैयार करती हैं। कोर्स की फीस और करियर की संभावनाएं
बीए-एलएलबी की वार्षिक फीस 66,200 रुपये तय की गई है, जबकि बीबीए-एलएलबी और तीन वर्षीय एलएलबी के लिए 71,200 रुपये सालाना शुल्क निर्धारित है। दो वर्षीय एलएलएम के लिए 65,200 रुपये और एक वर्षीय विशेष एलएलएम के लिए 1,45,200 रुपये फीस देनी होगी। लॉ की पढ़ाई पूरी करने के बाद न्यायिक सेवा, कॉर्पोरेट लॉ फर्म, बैंकिंग सेक्टर और सिविल सर्विस जैसे क्षेत्रों में करियर के व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे। इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *