छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के एक डिपार्टमेंट की छात्रा ने तीन छात्रों पर क्लासरुम में छेड़छाड़ व सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। घटना 16 मार्च की है। छात्रा ने कुलपति व कुलसचिव से मामले की शिकायत करते हुए थाने में तहरीर दी है। फिलहाल विवि की इंटरनल कमेटी ने मामले की जांच शुरु कर दी है। खाना खाने के लिए बुलाया पीड़िता ने बताया कि 16 मार्च को तीन छात्रों ने उसे खाना खाने के लिए क्लासरुम में बुलाया। इसी दौरान क्लासरुम खाली देखकर तीनों छेड़छाड़ व सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। चीखने चिल्लाने पर तीनों ने जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच क्लासरुम की ओर अन्य छात्रों को आता देख तीनों भाग निकले। घटना के बाद वह डिप्रेशन में चली गई। कई छात्रों से हुई पूछताछ बताया जा रहा है कि पीड़िता के पिता एक अन्य विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। विवि में हुई इस घटना के बाद जांच तेज हो गई है। मामले में प्रोवीसी प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने बताया कि छात्रों ने आकर शिकायत दर्ज कराई है। इंटरनल कमेटी मामले की जांच कर रही है। एक सप्ताह में कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी। कुछ छात्रों से पूछताछ भी की गई है। मामले में पुलिस भी एफआईआर दर्ज करने की बात कह रही है।

Leave a Reply