चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में के स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर युवाओं को स्वरोजगार व उद्यमिता से जोड़ा जाएगा। कैंपस में 27 से 29 मार्च तक एमएसएमई एंटरप्रेन्योरशिप कांक्लेव एंड रिजनल ट्रेड शो 2026 का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान समेत सांसद व विधायक शिरकत करेंगे। तीन दिन की इस वर्कशाप में युवाओं को कृषि के जरिए एमएसएमई से जुड़ने के तरीके बताए जाएंगे। कृषि, एमएसएमई व टेक्सटाइल में बांटा सीएसए के वीसी कमेटी हाल में गुरुवार को प्रेसवार्ता करते हुए सीएसए वीसी व मंडलायुक्त के विजयेंद्र पंडियन ने बताया कि इस कांक्लेव में प्रतिभागियों को बिजनेस आइडिया को शुरु करने के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा इसको तीन भागों में बांटा गया है, जिसमें पहला भाग कृषि, दूसरा एमएसएमई व तीसरा भाग टेक्सटाइल है। 150 से ज्यादा स्टार्टअप आ रहे इस प्रोग्राम में प्रदेश भर से 150 से ज्यादा स्टार्टअप के स्टाल लगेंगे। सीएसए वीसी ने बताया कि इस कार्यक्रम में युवाओं को यह बताने का प्रयास किया जाएगा कि कृषि के बिना कुछ भी संभव नहीं है। इसके अलावा अपने स्टार्टअप आइडिया को बिजनेस में बदलने के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया जाएगा कि कैसे अपना बिजनेस शुरु करने के लिए सरकार से फंडिंग आदि में मदद ली जा सकती है। आईआईटी समेत तीन संस्थानों से होगा एमओयू यूनिवर्सिटी के स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर होने वाले इस प्रोग्राम में सीएसए का आईआईटी के स्टार्टअप इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर, एचबीटीयू व एफएफडीसी से एमओयू भी होगा। इन तीनों एमओयू का उद्देश्य स्टार्टअप, तकनीक व एरोमेटिक प्लांट्स के डेवलपमेंट पर काम करना है। इसमें प्रवेश व पार्टिसिपेशन निशुल्क है।

Leave a Reply