DniNews.Live

CSA के एमएसएमई कांक्लेव में पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति:मलवां का सोहन पेड़ा पसंद आया, पांच किलो खरीदा…स्टालों की तारीफ की

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में चल रहे एमएसएमई एंटरप्रेन्योरशिप कांक्लेव के दूसरे दिन शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने बुके देकर उनका स्वागत किया। प्रदेश भर से आए स्टार्टअप व उद्यमियों के स्टाल का उन्होंने निरीक्षण किया। जिले के फेसम व्यंजनों के स्टाल में उन्होंने ठग्गू के लड्‌डू व मलवां के सोहन पेड़े की तारीफ की। उन्होंने सोहन पेड़ा से पांच किलो पेड़ा पैक भी कराया। सोहन पेड़ा के मालिक सोहन लाल गुप्ता ने बताया कि यह उनकी तीसरी पीढ़ी है। पूर्व राष्ट्रपति ने पेड़ा पैक कराया व 525 रुपए प्रति किलो के हिसाब से पेमेंट भी किया है। सरकार उद्यम शुरु करने के लिए दे रही योजनाओं का लाभ पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे प्रदर्शनी को देखकर प्रसन्नता हुई। खासकर इसलिए क्योंकि यह उद्यमिता का प्रथम चरण है। युवाओं को केंद्र व राज्य सरकार से उद्यम शुरु करने के लिए योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस तरह की प्रदर्शनियों को प्रदेश के हर जिले में लगाया जाना चाहिए। आज युवाओं को रोजगार की आवश्यकता है। इस तरह के उद्यम से उनको रोजगार मिलेगा। चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण सीएसए कैंपस में आने के बाद पूर्व राष्ट्रपति सबसे पहले उन्होंने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह एक्जीबिशन के स्टाल में पहुंचे। जहां पर उन्होंने अलग अलग स्टार्टअप व उद्यमियों से बातचीत कर उनके उत्पाद की खासियत को जाना। उन्होंने हस्तनिर्मित उत्पादों की तारीफ की। इस मौके पर वीसी व मंडलायुक्त के विजयेंद्र पंडियन, निदेशक प्रसार डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, डीन एग्रीकल्चर डॉ. कौशल कुमार, एडीसीपी कपिल देव आदि रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *